logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुद्ध कथा के चंदे पर रार, भतीजे ने चाचा को मार डाला; खून से लगाया तिलक

UP के जिला हरदोई में दस हजार रुपये चंदा नहीं देने पर भतीजे ने सोते समय चाचा को फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला। बचाने में एक बुजुर्ग भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

Hardoi news

घटनास्थल के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई में बुद्ध कथा के चंदे को लेकर रिश्तों का खून हो गया। 10 हजार रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने फावड़े से हमला कर अपने 55 वर्षीय चाचा की हत्या कर दी। परिवार का कहना था कि वह पहले ही करीब 4 हजार रुपये चंदा दे चुका है, लेकिन आरोपी और रकम मांग रहा था।

 

चारपाई पर सो रहे चाचा के चेहरे पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार करने के बाद आरोपी ने भगवान बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत रविदास की तस्वीरों पर उनके खून से तिलक लगाया। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय बुजुर्ग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामला हरपालपुर थाना क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव का है। गांव में 23 से 27 नवंबर तक बुद्ध कथा का आयोजन किया गया था। मृतक जयपाल (55) पुत्र राजाराम के बेटे प्रवेश कुमार के मुताबिक, परिवार की ओर से आयोजन के लिए पहले ही करीब 4 हजार रुपये चंदा दिया जा चुका था। इसके बावजूद जयपाल का भतीजा छत्रपाल पुत्र विश्राम 10 हजार रुपये और मांग रहा था। इसी रकम को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

चारपाई पर सोते समय चाचा पर हमला

28 नवंबर की रात करीब 10 बजे जयपाल अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान छत्रपाल चंदा मांगने पहुंचा। पहले से चंदा देने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में छत्रपाल ने पास रखा फावड़ा उठाया और जयपाल के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर चोट लगने से जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

 

यह भी पढ़ें: शादी से इनकार पर हैवान बना युवक, छात्रा पर तेजाब फेंका, मां-बाप पर चाकू से हमला

बचाने पहुंचे बुजुर्ग पर भी फावड़े से वार

हमले के दौरान 65 वर्षीय रतिराम पुत्र भोला बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी फावड़े से हमला कर दिया। रतिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक ही घटना में एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने से गांव में हड़कंप मच गया।

चाचा के खून से तस्वीरों पर लगाया तिलक

हत्या के बाद आरोपी की एक और हरकत सामने आई। आरोप है कि छत्रपाल ने जयपाल के खून से भगवान बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत रविदास की तस्वीरों पर तिलक लगाया। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।

 

यह भी पढ़ें: ट्रक बना आग का गोला, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले; दो घंटे बाद मिले कंकाल

आरोपी गिरफ्तार, परिवार में मातम

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह के मुताबिक, गांव में मूर्ति स्थापना के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान छत्रपाल ने जयपाल पर फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी और रतिराम को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जयपाल की पत्नी का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका था। परिवार में उनके तीन बेटे संजय, राजू और प्रवेश तथा दो बेटियां लक्ष्मी और अनुराधा हैं। पिता की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गांव में भी घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें