logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हर महीने सोशल मीडिया से 2.5 लाख की कमाई', गडकरी ने बताया कहां खर्च करते हैं?

सोशल मीडिया सिर्फ अपनी बात रखने का एक मंच नहीं है। यहां लोग लाखों रुपये महीने कमा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपनी कमाई का खुलासा किया है।

Nitin Gadkari News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। (Photo Credit: FB/Nitin Gadkari)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में गडकरी सोशल मीडिया से होने वाली अपनी कमाई के बारे में बताते हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाषणों और वीडियो से लाखों में कमाई होती है। बाद में यह कमाई दान कर दी जाती है। इसी पैसे से डायग्नोसिस सेंटर में लोगों की मुफ्त जांच होती है।

 

सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी का 36 सेकंड का वीडियो वायरल है। इसमें वे कहते हैं, 'मैं जो भाषण देता हूं, वह रिकॉर्ड होकर जाता है और मुझे पैसा देता है। मुझे हर महीने औसतन 2.50 लाख रुपये मेरे सोशल मीडिया से मिलते हैं। जो भाषण चलता है, लोग उसे सुनते रहते हैं और मुझे पैसा मिलता है। मैं पैसे के लिए नहीं करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: दराज में पड़े पुराने फोन और गैजेट को लोग छोड़ने से क्यों कतराते हैं?

 

गडकरी आगे कहते हैं, 'सोशल मीडिया से होने वाली कमाई मैं उत्तर नागपुर में अपने मां के नाम से डायग्नोसिस सेंटर और एमआरआई सेंटर को दान कर देता हूं। मैंने कहा कि जो भी आदमी आएगा और कहेगा कि मेरे पास पैसे नहीं है, उसका फोकट में कर देना।'

 

 

 

सोशल मीडिया पर गडकरी के कितने फॉलोअर्स?

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोशल मीडिया के सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर हैं। यूट्यूब पर उनके 1.32 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। यह चैनल 25 मार्च 2015 को चालू हुआ था। अब तक 6,118 वीडियोज अपलोड किए जा चुके हैं। एक्स पर नितिन गडकरी के 15.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अगर फेसबुक की बात करें तो 40 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'पार्टी तो टूटेगी', OP राजभर ने जिनका लिया नाम, सपा के उन सांसदों ने क्या कहा?

 

नितिन गडकरी अक्सर अपने भाषण और नए-नए ऐलान की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इथेनॉल ब्लेंडिंग के मुद्दे के बीच उनके नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब है। कार मालिकों का एक बड़ा वर्ग का मानना है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग की वजह से उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि नितिन गडकरी इन दावों को खारिज करते हैं। उनका कहना है कि ऐसा एक भी सबूत नहीं है। 

Related Topic:#Nitin Gadkari

और पढ़ें