logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पार्टी तो टूटेगी', OP राजभर ने जिनका लिया नाम, सपा के उन सांसदों ने क्या कहा?

ओपी राजभर ने दावा किया कि सपा में टूट होगी। उनका कहना है कि बची हुई सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा होंगे। बगावत का नेतृत्व बलिया का लाल करेगा।

OP Rajbhar

ओम प्रकाश राजभर। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनका दावा है कि सपा में टूट होगी और बलिया एक लाल बागी गुट की अगुवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है।

 

राजभर ने आगे दावा किया कि PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? बगावत और बागियों का नेतृत्व बागी बलिया की भूमि करेगी, क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं। अब राजभर के दावों पर बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे और मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा ने जवाब दिया है।

 

यह भी पढ़ें: हिंदू बनकर विधवा को फंसाया, निकाह कराया, अब रोजा-नमाज के लिए मजबूर कर रहा पति

ओपी राजभर को गंभीरता से न लें: रुचि वीरा

सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा कि ओपी राजभर को गंभीरता से न लें। समाजवादी पार्टी एकजुट है। उन्हें अपने नेता पर भरोसा है, सब नेता के साथ हैं। समाजवादी पार्टी को टीएमसी समझने की गलती न करें। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में हर कोई इसका जवाब देगा। मुझे भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि ओपी राजभर और बीजेपी के कई सांसद समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। मैं ओपी राजभर को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती।

 

 

 

पार्टी में टूट की बातें मनगढ़ंत: सनातन पांडे

बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि ओपी राजभर को दूसरे नहीं, बल्कि अपने सियासी भविष्य की चिंता करनी चाहिए। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के सभी विधायक और सासंद एकजुट हैं। ओपी राजभर अपनी सियासी दिशा से भटक चुके हैं। अगर आज ओपी राजभर इस्तीफा देकर चुनाव मैदान उतरते हैं तो जनता उन्हें सिरे से खारिज कर देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में टूट की बातें मनगढ़ंत है।

 

यह भी पढ़ें: संकट के बादल, स्विट्जरलैंड में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता रद्द

ओपी राजभर के किस बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

ओपी राजभर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, 'पीडीए समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो। बगावत और बागियों को नेतृत्व तो 'बागी बलिया' की भूमि ही करेगी, क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं।'

 

राजभर ने आगे कहा, 'पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में 'सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा।'  सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं? बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। दूसरा घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश जी के 'शिव' चाचा हकीकत बनाएंगे।


और पढ़ें