logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिंदू बनकर विधवा को फंसाया, निकाह कराया, अब रोजा-नमाज के लिए मजबूर कर रहा पति

यूपी के मुजफरनगर जिले में युवक ने हिंदु बनकर महिला को फंसाया, जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर नमाज और रोजा रखने के लिए मजबूर किया। पढ़ें रिपोर्ट।

news image

प्रतीकात्मक फोट। AI इमेज। Photo Credit: Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ग्रेटर नोएडा की एक 55 वर्षीय विधवा महिला ने एक व्यक्ति और उसके परिवार पर धर्म छिपाकर शादी करने, मतांतरण कराने और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक रिसॉर्ट में खुद को राजीव बलियान बताने वाले व्यक्ति से हुई थी।

आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता के अनुसार, कुछ समय बाद आरोपी ने बताया कि उसका पहले जबरन विवाह करा दिया गया था और वह हिंदू रीति-रिवाज से दूसरी शादी नहीं कर सकता। इसके बाद उसने मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह करने का प्रस्ताव रखा। महिला का आरोप है कि 24 जनवरी 2017 को उसे ग्वालियर शरीफ ले जाया गया, जहां आरोपी ने अपना नाम अशफाक बताकर और महिला का नाम बदलकर निकाह कराया।

घर पहुंचते ही खुली सच्चाई

महिला का कहना है कि निकाह के बाद भी आरोपी उसे लंबे समय तक अपने घर नहीं ले गया। जब पहली बार घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे हैं। यहीं उसे अपनी पहचान छिपाए जाने और धोखे का एहसास हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार ने उस पर धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने का दबाव बनाया। उसे जबरन रोजा रखने और नमाज पढ़ने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं, उसकी इच्छा के खिलाफ मांस भी खिलाया गया।

 

यह भी पढ़ें: CM की सुपारी का राज: श्रीप्रकाश मरा लेकिन ‘मास्टरमाइंड’ आज भी रहस्य

30 लाख का लोन भी लेने का आरोप

महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने धोखे से उसके नोएडा स्थित फ्लैट पर करीब 30 लाख रुपये का लोन ले लिया। विरोध करने पर उसे धमकियां दी गईं। पीड़िता का कहना है कि वर्षों तक वह सामाजिक बदनामी और दबाव के कारण चुप रही, लेकिन अब उसने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

 

यह भी पढ़ें: PDM की पटकथा तैयार! ओवैसी के संकेत के बाद मिले चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद

चार लोगों पर मुकदमा

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशफाक उर्फ राजू के साथ उसकी पुत्रियों आयशा और खुशबू तथा पुत्रों माजिद और फैजान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में धर्म छिपाकर शादी, मतांतरण और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी जैसे मुद्दों पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक साफ हो सकेगी। 

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें