logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दिल्ली बुलाया लेकिन मैं नहीं गई', ममता बनर्जी के साथ हैं सांसद प्रतिमा मंडल

टीएमसी में टूट के बीच ममता बनर्जी के लिए राहत की खबर आई है। बागी गुट में शामिल होने के दावों को पार्टी की सांसद प्रतिमा मंडल ने खारिज कर दिया है और कहा है कि वह ममता बनर्जी के साथ हैं।

MP Pratima Mondal

सांसद प्रतिमा मंडल, Photo Credit: Social Media

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) टूटने लगी है। पहले विधायकों ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोला और अब दिल्ली में सांसद पाला बदलने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीते कुछ दिनों से पार्टी के सांसद बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वहीं, राज्यसभा से कई सांसद इस्तीफा भी दे चुके हैं। इस बीच पार्टी के कई सांसद एक गुट बनाकर एनडीए में शामिल होने का दावा कर रहे हैं। अब पार्टी की लोकसभा सांसद प्रतिमा मंडल ने ममता बनर्जी का साथ न छोड़ने की बात की है। 

 

प्रतिमा मंडल ने कहा कि वह ममता बनर्जी के साथ हैं और उनके खिलाफ फैलायी जा रही खबरें पूरी तरफ फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें जुडवा फूल चुनाव चिन्ह पर भरोसा करके संसद भेजा हैं और वह उस जनादेश के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं करेंगी। 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में सरकार बनाने के लिए अकाली दल को साथ लेगी BJP? जानिए क्यों है जरूरी

 

सांसदों के साइन दिखाने की मांग

टीएमसी के सांसदों का बागी गुट कह रहा है कि उनके पास 20 सासंदों के सिग्नेचर वाला लेटर है। प्रतिमा मंडल ने कहा कि अगर उनके पास 20 सांसदों के साइन वाला लैटर है तो उसे मीडिया के सामने दिखाएं। मेरा नाम उसमें है या नहीं, यह भी साफ हो जाएगा। बिना सबूत के लोगों को गुमराह करना बंद करें।

दिल्ली ना जाने का दावा

प्रतिमा मंडल ने दिल्ली में टीएमसी सांसदों की मीटिंग और बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'मैं 4 जून के बाद से दिल्ली नहीं गई हूं और इस समय कोलकाता में ही अपने घर पर हूं। मेरे बारे में फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।'

 

हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि बागी गुट के सांसदों ने उन्हें दिल्ली आने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि मैंने ही साथ बैठने की बात कही थी कि हम लोग बैठते हैं कोलकाता में। उन्होंने मुझे दिल्ली बुलाया। उन्होंने कहा, 'जो बोल रहा था वह मुझे ठीक नहीं लगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चले आओ यहां बैठेंगे। मैंने पूछा कि किसके साथ बैठना है। इस पर उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली आओ फिर बताएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'अभिषेक रहेंगे तो मैं नहीं, दीदी फैसला कर लें', कल्याण बनर्जी का ममता को झटका

 

अभिषेक बनर्जी पर उठाए सवाल

प्रतिमा मंडल भले ही ममता बनर्जी का साथ देने की बात कर रही हैं लेकिन उन्होंने भी अभिषेक बनर्जी पर सवाल उठाए। उनसे अभिषेक बनर्जी से चार्टर प्लेन में सफर करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अभिषेक बनर्जी ऐसे ट्रैवल करते हैं। उन्होंने कहा, 'क्यों करते हैं यह तो अभिषेक ही बता पाएंगे, लेकिन पार्टी के लोगों को यह पसंद नहीं था।' गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी को लेकर पार्टी के नेता लगातार आवाज उठा रहे हैं। ममता बनर्जी के करीबी कल्याण बनर्जी ने भी कहा है कि ममता बनर्जी को अभिषेक या उन में से किसी एक को चुनना होगा। 

Related Topic:#TMC#Mamata Banerjee

और पढ़ें