logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'80:20 की लड़ाई फिर आ गई', सपा पर तंज कसते हुए बोले CM योगी आदित्यनाथ 

लगभग 4 साल के बाद यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से 80 बनाम 20 वाला नारा उछाल दिया है। उनका कहना है कि PDA का क्या हश्र होगा, यह सबके सामने आएगा। 

cm yogi adityanath, CM योगी

योगी आदित्यनाथ, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन हो चुका है। इन 10 सीटों में से 8 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दो के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अब इसी के बहाने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपना पुराना नारा उछाल दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक बार फिर 80-20 की लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नामांकन के बाद साफ हो गया है कि प्रदेश के 80 प्रतिशत लोग नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) के साथ हैं और 20 प्रतिशत लोग PDA के साथ हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी लखनऊ के जीपीओ स्थित पटेल पार्क में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस मौके पर वह उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी सपा पर भी हमला नहीं भूले। इस हमले की एक वजह यह भी रही कि पहले एलान करने के बावजूद इस चुनाव में सपा ने अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारा।

 

यह भी पढ़ें: बिना चुनाव जीते CM बनने से तीसरी बार के PM तक, कैसे रहे नरेंद्र मोदी के 25 साल?

CM योगी ने अब क्या कहा?

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘कल उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव (नामांकन) से पता चल गया कि विधानसभा चुनाव का नतीजा क्या होने वाला है। 80-20 की लड़ाई फिर से शुरू हो गई है। अस्सी प्रतिशत लोग NDA के साथ और 20 प्रतिशत पीडीए के साथ हैं। पीडीए का क्या हश्र होगा, यह फिर से आपके सामने होगा।’

उनकी यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए बीजेपी के आठ उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के एक दिन बाद आई है। समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले तीसरा उम्मीदवार उतारने का संकेत दिया था लेकिन मंगलवार को नामांकन की आखिरी तारीख पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का ध्यान राज्यसभा की तीन सीटों पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर है। इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा था कि जरूरी संख्या जुटने पर उनकी पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी।

 

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन में राहुल-प्रियंका संग खड़गे तक दिखे, नजर नहीं आए शशि थरूर

 

बता दें कि मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाले बीजेपी उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्या सागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडे और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। सपा की ओर से वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के धनराज परिमल नाथवानी उम्मीदवार हैं। अब इन सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

2022 में 80:20 पर खूब हुआ था हंगामा

साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'जो अंकगणितीय आंकड़ों को प्रदेश में थोपने का प्रयास कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वे किसी गलतफहमी का शिकार होंगे। यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा। 80 फीसदी समर्थन एक तरफ होगा और 20 फीसदी दूसरी तरफ होगा। मुझे लगता है कि 80 प्रतिशत सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।'

 

उन्होंने आगे कहा था, '20 फीसदी तो हमेशा विरोध किए हैं और विरोध करेंगे लेकिन सत्ता बीजेपी की आएगी और बीजेपी फिर सबका साथ सबका विकास के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी।' उनके इस बयान पर खूब हंगामा मचा था। तब अखिलेश यादव ने आऱोप लगाए थे कि बीजेपी बांटने और अपमान करने वाली राजनीति कर रही है।

Related Topic:#Yogi Adityanath

और पढ़ें