logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रदर्शन में राहुल-प्रियंका संग खड़गे तक दिखे, नजर नहीं आए शशि थरूर

कुछ दिनों पहले एक मीटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को कहा था कि उन्हें कार्यक्रमों में भी आना चाहिए। इसके बावजूद वह दिल्ली में हुए प्रदर्शन में नहीं दिखे।

Shashi Tharoor, शशि थरूर

शशि थरूर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

INDIA गठबंधन के लगभग 150 सांसदों ने मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। बाद में सभी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पास ही में मौजूद आकाशवाणी भवन में घुस गए और वहां देर रात तक बैठे रहे। इस विरोध-प्रदर्शन में राहुल और प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। खड़गे चल भले नहीं पा रहे थे लेकिन उन्हींने एक कुर्सी पर बैठकर CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा मांगा और SIR रद्द करके की मांग की।

 

इस सबके बीच पूरी मीडिया की निगाहें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को खोजती रहीं लेकिन वह प्रदर्शन में कहीं नजर नहीं आए। शशि थरूर इस बड़े प्रदर्शन में शामिल ही नहीं हुए। देर शाम शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर के पोस्ट करके राहुल गांधी की गिरफ़्तारी पर दुख जताया।

प्रदर्शन करने का दिया था सुझाव

गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने 29 सितंबर 2026 को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक हुई थी। इस बैठक में शशि थरूर ने देशभर में प्रदर्शन/कार्यक्रम को लेकर पार्टी को सुझाव दिया था कि 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के दिन कांग्रेस को बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने तर्क देते हुए कहा था कि बीजेपी उस दिन अपना कार्यक्रम कर सकती है, इसलिए कांग्रेस को भी अपना राजनीतिक कार्यक्रम करना चाहिए।

 

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई थी कि शशि थरूर के इस सुझाव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने थरूर पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा था। खड़गे ने कहा था, 'कार्यक्रम में आप भी जरूर आइए, सिर्फ अखबारों में लेख लिखते या सोशल मीडिया पर पोस्ट करते न रहिए।'यानी प्रदर्शन करने का सुझाव शशि थरूर ने दिया था जबकि खड़गे की टिप्पणी का मतलब यह था कि थरूर पार्टी के जमीनी कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से शामिल हों।

 

यह भी पढ़ें: आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आरोप, प्रियंका और राहुल गांधी पर हो गई FIR

प्रदर्शनों में कम दिखते हैं थरूर

कांग्रेस के बड़े प्रदर्शनों में अक्सर शशि थरूर कम ही देखे जाते हैं। हालांकि, शशि शरूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस समय जर्मनी के बर्लिन में हैं। मगर, इस बार भी थरूर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में नहीं दिखाई दिए। उनके इस कदम से बीजेपी के साथ नजदीकियां बढ़ने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

क्या BJP से बढ़ रहीं नजदीकियां?

बता दें कि शशि थरूर कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के फैसलों की कई बार सार्वजनिक मंचों से तारीफ कर चुके हैं। फरवरी 2025 में थरूर ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की जमकर तारीफ की थी। और इस यात्रा को व्यापार, रक्षा सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति के तौर पर बेहतर बताया था। 

 

यह भी पढ़ें: BJP ने 8, सपा ने 2 उतारे; राज्यसभा चुनाव में उतरे 2 निर्दलीय उम्मीदवार कौन हैं?

 

इसके अलगे महीने यानी मार्च 2025 में भी शशि थरूर ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की विदेश नीति की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन दोनों के नेताओं से संपर्क बनाए रखा और दोनों पक्ष भारत की बात सुनते हैं। वहीं, थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर की भी तारीफ की थी, जबकि कांग्रेस का इन मामलों में स्टैंड अलग था।


और पढ़ें