logo

मूड

ट्रेंडिंग:

TMC को बड़ा झटका, ममता की करीबी ने तृणमूल महिला कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ महिला सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Kakoli Ghosh Dastidar

काकोली घोष दस्तीकार। (Photo Credit: Fb/Kakoli Ghosh Dastidar)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ महिला सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले ही पार्टी ने उन्हें लोकसभा में मुख्य सचेतक के पद से हटाया था। उनकी जगह कल्याण बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। काकोली घोष दस्तीकार को ममता बनर्जी का दोस्त माना जाता है। दोनों एक-दूसरे को 80 के दशक से जानती हैं।

मेरी अंतरात्मा बहुत परेशान: दस्तीकार

अपने पत्र में काकोली घोष दस्तीकार ने लिखा, 'मेरे कार्यकाल के दौरान महिला सांसदों के प्रति एक अन्य शिक्षित महिला सांसद के अनुचित व्यवहार को रोकना संभव नहीं हो पाया, न ही उच्च नेतृत्व से पर्याप्त सहयोग या सहानुभूति मिली है। ऐसे पद पर बने रहने का अब कोई मतलब नहीं है। पिछले दशक में पश्चिम बंगाल और पार्टी से संबंधित कई गंभीर आरोपों और घटनाओं ने मेरी अंतरात्मा को बहुत परेशान किया है। राशन वितरण में भ्रष्टाचार, शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार और विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं ने आम लोगों में गहरा गुस्सा और अविश्वास पैदा किया। इसके अलावा अप्राकृतिक मौत भी हुई है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर और घटना से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों ने समाज को हिलाकर और व्यथित कर दिया।' 

 

 

 

यह भी पढ़ें: केरल में ED अधिकारियों पर भीषण हमला, पुलिसकर्मियों ने बचाया

आई-पैक का भी जिक्र किया

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं के नैतिक प्रभाव को बहुत गहराई से महसूस किया। इसी तरह विभिन्न व्यक्तियों और समूहों के प्रभाव सहित, आई-पैक से जुड़े कई परेशान करने वाले आरोपों ने मुझे लगातार परेशान किया। मेरा मानना है कि अगर संगठन में लोकतांत्रिक राजनीतिक संस्कृति के बजाय अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक प्रभाव धीरे-धीरे हावी हो जाते हैं तो इसे पार्टी के आदर्शों और परंपराओं के लिए फायदेमंद नहीं माना जा सकता है।'

 

यह भी पढ़ें: गुजरात में पकड़ी गई 1000 करोड़ की कोकीन, चार हिरासत में; ब्राजील से आई खेप

'टीएमसी नहीं छोड़ रही हूं'

उन्होंने कहा, 'मैं किसी व्यक्तिगत शिकायत या नाराजगी से प्रेरित नहीं हूं, बल्कि मैं पार्टी, लोकतंत्र और सार्वजनिक जीवन के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत यह निर्णय ले रहा हूं। हालांकि मैं अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी नहीं छोड़ रही हूं। मैं लोगों के साथ खड़े रहने और बंगाल के हित में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखूंगी।'


और पढ़ें