logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'80-20 नहीं, अब 95-5 की लड़ाई' अखिलेश यादव ने CM योगी के बयान पर किया पलटवार

अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी के 80-20 वाले फॉर्मूले पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई 95-5 की होगी और बीजेपी वाले कहीं दिखाई नहीं देंगे।

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में 80-20 को लेकर चल रही बहस के बीच बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में राजनीतिक लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 की हो गई है। अखिलेश ने दावा किया कि जब मुकाबला 95-5 का होगा तो बीजेपी के नेताओं को पता भी नहीं चलेगा कि वे कहां पहुंच जाएंगे।

 

 बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी वालों को पता है कि राजनीतिक लड़ाई अब 80-20 की नहीं रह गई है और ना ही 20-80 की है। यह अब 95-5 की है और जब मुकाबला 95-5 का होगा तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों को नहीं पता कि वह कहां पहुंच जाएंगे। इसलिए आपने देखा होगा कि उनकी भाषा और व्यवहार भी बदल गया है।' 

 

यह भी पढ़ें: 'सीने और हाथों पर डंडे से वार किया', मैथ्यू ने लगाए तिहाड़ में प्रताड़ना के आरोप

 

बीजेपी सरकार पर बोला हमला

अखिलेश यादव नोटबंदी के दस साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी सरकार को घेर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी के दौरान लाइन में लगी प्रेगनेंट महिला के बच्चे को सम्मानित भी किया। अखिलेश यादव हर साल उस बच्चे को सम्मानित करते हैं। उन्होंने नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार करार दिया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने 2014 में बैंकिंग सुधारों के नाम पर जो फैसले लेने शुरू किए थे, नोटबंदी के बहाने उन्हें आगे बढ़ाया गया। 

 

इसी दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार के मामले में सरकार बहुत जानकारी रखती है लेकिन साढ़े 17 हजार करोड़ का कोई ठेका हुआ है।' अखिलेश ने इस ठेके में कथित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए तंज कसते हुए कहा कि हमारे खजांची (मंच पर मौजूद बच्चा) को एक पर्सेंट ही दे दो या बच्चों की पढ़ाई पर लगा दो कुछ। 

क्या है 80-20?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 80-20 का फॉर्मूला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों के बाद लगातार चर्चा में रहा है। योगी आदित्यनाथ कई बार इस फॉर्मूले के जरिए बीजेपी और विपक्ष के बीच चुनावी मुकाबले को परिभाषित कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी की लड़ाई का जिक्र किया था। 

 

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री के 80-20 का मतलब यह है कि बीजेपी गठबंधन अधिकतम 80 सीटों पर ही चुनाव लड़ने लायक होगा और PDA गठबंधन NDA के मुकाबले बीस साबित होगा। इसके अगले दिन उन्होंने 95-5 का नया राजनीतिक समीकरण पेश कर बीजेपी को घेरा।

 


और पढ़ें