तमिलनाडु कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने सांसद बी. मणिक्कम टैगोर को तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह निवर्तमान अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगाई की जगह लेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर वाले पत्र में लिखा है कि मणिक्कम टैगोर की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बी. मणिक्कम टैगोर को तत्काल प्रभाव से तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागाई के योगदान की सराहना करती है।
यह भी पढ़ें: CM फडणवीस, उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने एक फ्लाइट से भरी उड़ान, सियासी हलचल तेज
विरुधुनगर से सांसद हैं मणिक्कम टैगोर
मणिक्कम टैगोर विरुधुनगर से लोकसभा सांसद हैं। तमिलनाडु में प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के अलावा वह आंध्र प्रदेश व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पार्टी के प्रभारी भी हैं। लोकसभा में टैगोर कांग्रेस के सचेतक भी हैं। बता दें कि तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस अभिनेता से राजनेता बने विजय जोसेफ की पार्टी टीवीके की सहयोगी है।
यह भी पढ़ें: 'मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती से क्या मिला?', गाजा पर चुप्पी को लेकर बरसीं सोनिया
अल-कायदा से की थी कांग्रेस की तुलना
पिछले साल मणिक्कम टैगोर एक विवादित बयान की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना आतंकी संगठन अल-कायदा से की थी। टैगोर ने कहा था, 'आरएसएस नफरत पर बना संगठन है। यह नफरत फैलाता है। नफरत से सीखने जैसा कुछ नहीं है। क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा नफरत का संगठन है। यह दूसरों से नफरत करता है। उस संगठन से सीखने जैसा क्या है? अगर आप सीखना चाहते हैं तो अच्छे लोगों से सीखें।'