logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ओमप्रकाश दुर्घटना की पैदाइश हैं', अखिलेश यादव के 'मंत्री' का दावा, मचा हंगामा

ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच में जुबानी जंग खूब चलती रही है। अब अखिलेश यादव के करीबी ओम प्रकाश सिंह ने उन्हें दुर्घटना की पैदाइश बता दिया है।

Om Prakash Rajbhar

ओम प्रकाश राजभर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में समाजवादी पार्टी के विधायक ओम प्रकाश सिंह ने यूपी सरकार में मंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को दुर्घटना की पैदाइश बता दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बारे में कहा था कि वह ट्रैक से उतर गए हैं और पागल है। जवाब में अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वह नेता ही नहीं है। 


ओम प्रकाश राजभर बार-बार अखिलेश यादव को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेस छोड़कर जमीन पर उतरते ही नहीं हैं। वह 'अहीर' और 'जहीर' को लेकर भी उन पर निशाना साधते रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि अखिलेश यादव का 'पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक' (PDA)  फॉर्मूला दरअसल 'पीट देगा अहीर' है, जिसके जरिए गैर यादव ओबीसी जातियों को दबाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 'उन्हें अच्छे इलाज की जरूरत', ओम प्रकाश राजभर पर शिवपाल यादव ने कसा तंज

ओम प्रकाश सिंह, नेता, समाजवादी पार्टी:-
ओम प्रकाश राजभर के बारे में हमसे क्या बुलवाते हैं। ओम प्रकाश राजभर नेता हैं? वह दुर्घटना की पैदाइश है। ओम प्रकाश राजभर ने हमारे साथ समझौता किया था, क्या सोचकर किया था?

ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा था?

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अपने समर्थकों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव के 'अहीर' और 'जहीर' बहुत अति कर रहे हैं और अगर इन्हें नहीं संभाला गया तो ये न केवल समाज का अहित करेंगे, बल्कि अखिलेश को भी नुकसान पहुंचाएंगे। 

 

 

ओम प्रकाश राजभर, अध्यक्ष, SBSP:-
अखिलेश भाई, अपने 'अहीर' और 'जहीर' को कंट्रोल कीजिए महाराज। ये बहुत अति मचाये हुए हैं। समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे।

यह भी पढ़ें: 'P से पहली बार हारे...', अखिलेश यादव के 'PDA' की क्या परिभाषा बता रहे OP राजभर?

ड्रेस को लेकर भी भिड़ गए हैं राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'जिन लोगों को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफॉर्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई गई है, उन्हें उसी सेना जैसा अनुशासन भी सिखाना चाहिए। अगर यह संभव नहीं है तो कम से कम उन्हें अपराध न करने की कसम तो दिलाई जा सकती है।'

ओम प्रकाश राजभर ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा ही रहा तो साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 27 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी।

शिवपाल यादव ने क्या कहा था?

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा, 'बीजेपी के साथ जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर की बुद्धि फिर गई है, उनका इलाज होना चाहिए।'

पुराने दोस्त, दुश्मन क्यों बन गए?

समाजवादी पार्टी और ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन अक्टूबर 2021 में 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बना था। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 सीटें जीतीं। यह गठबंधन जुलाई 2022 में टूट गया। राष्ट्रपति चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय एनडीए की द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। 23 जुलाई 2022 को समाजवादी पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर गठबंधन छोड़ने की आजादी दे दी। जुलाई 2023 तक, वह फिर से एनडीए का हिस्सा हो गए। 


और पढ़ें