उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर हैं। पहले मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ
, डिप्टी सीएम और बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने एनडीए के नेताओं के साथ बैठक की है। बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है।
सहयोगी दलों को कितनी सीटें दी जाएं, क्या नए समीकरण 2027 के चुनाव को लेकर तय किए जाएं, इसे लेकर चर्चा हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य 2017 से भी ज्यादा सीटें जीतना है। सभी नेता इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'हम भी गिफ्ट देंगे'... ओपी राजभर के किस सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब?
ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री, यूपी:-
लोग बंदूक का लाइसेंस मांगते हैं, कट्टा मिलता है। जो हमारी हैसियत है, उस आधार पर देखा जाएगा।
ओम प्रकाश राजभर का बयान, किसके लिए सीख है?
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में बीजेपी और सहयोगी दलोंके प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है। बैठक के बाद बाहर आए ओम प्रकाश राजभर ने सीट बंटवारे पर यह इशारा किया है कि उनकी पार्टी, सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को कम सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने सीट बंटवारे पर जो कहा है, वह दूसरे दलों के लिए सीख भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: काम बीजेपी, चेहरा राजभर का! गैर-यादव राजनीति पर अखिलेश को घेरने का नया प्लान
ओम प्रकाश राजभर ने क्या बताया है?
ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि नितिन नवीन पहली बार आए हैं। 9.30 बजे सुबह से ही बैठक चल रही है। अगले विधानसभा चुनाव में जीत कैसे हासिल करें, इस पर एनडीए की चर्चा है। उन्होंने कहा, 'एनडीए गठबंधन 403 सीटों चुनाव लड़ रहा है। हमारी कोशिश है कि 2017 से ज्यादा सीटें आएं। गठबंधन के सभी दल पूरी ताकत से लगे हैं।'
क्या 100 से ज्यादा सीटें राजभर को मिलेंगी?
ओम प्रकाश राजभर राज्य में सक्रिय हैं, जगह-जगह रैली कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं, क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि क्या ओम प्रकाश राजभर 100 से ज्यादा सीटों की मांग करेंगे? उन्होंने जवाब में कहा, 'लोग बंदूक का लाइसेंस मांगते हैं, कट्टा मिलता है। राजनीतिक हैसियत के आधार पर सीट मिलेगी।'