logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उठिए अखिलेश जी, कितना सोएंगे?' OP राजभर ने दादरी रैली के बहाने कसा तंज

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया है कि दादरी की फ्लॉप रैली के बाद सपा का आधार खोखला हो गया है। राजभर ने कहा कि अब सिर्फ ट्विटर और एसी से काम नहीं चलेगा।

OP Rajbhar And Akhilesh Yadav

ओपी राजभर और अखिलेश यादव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा है। राजभर का दावा है कि दादरी में हुई फ्लॉप रैली के बाद अखिलेश यादव का जनता का साथ और कार्यकर्ताओं का भरोसा पूरी तरह कमजोर हो चुका है, उनके अंदर अब दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं बची है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दोनों पक्षों में अब राजनीतिक मुकाबला तेज हो गया है।

 

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा, 'गुड मॉर्निंग अखिलेश जी। उठिए, सुबह हो गई है। महाराज, आप और कितना सोएंगे? सुनिए, आज मुझे एक सपना आया कि आप चुनाव आने तक इसी आराम की मुद्रा में रहेंगे। इसका मतलब यह है कि आप बस इसी तरह सोते रहेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'सपा और कांग्रेस मुस्लिमों में फैला रहे नफरत', अब ऐसा दावा क्यों करने OP राजभर?

दादरी रैली का फेल होना

राजभर ने कहा कि उन्हें जो सपना आया उस सपने ने उन्हें याद दिलाया कि दादरी में हुई फ्लॉप रैली के बाद अखिलेश यादव को यह समझ आ गया है कि उनकी जमीन अब खोखली हो चुकी है,  कोई रैली नहीं कर रहे हैं। राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव के अपने ही कुछ खास लोग कह रहे हैं कि उस रैली का हाल देखने के बाद अब उनमें दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं बची है और वह पूरी तरह निराश और हताश हैं।

 

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के वोट बैंक और उनके प्रचार के तरीके पर निशाना साधते हुए कहा, 'सिर्फ यादव और मियां भाई के वोटों से काम नहीं चलेगा दोस्त। ट्विटर और एसी-पीसी से भी काम नहीं चलेगा। इसलिए मुसाफिर उठो और जागो, सुबह हो चुका है।'

 

यह भी पढ़ें: नीतीश के इस्तीफे से बिहार में हलचल, पप्पू यादव बोले- जनता के साथ न हो धोखा

NDA अलायंस की बैठक

यह बयानबाजी तब सामने आई है जब उत्तर प्रदेश में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) और समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रैली और प्रचार करना शुरू कर दिया है। इससे पहले लखनऊ में हुई एनडीए अलायंस की बैठक के बारे में बात करते हुए राजभर ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार उत्तर प्रदेश आए हैं और वह एनडीए के साथी दलों के साथ बैठक करेंगे। ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि एनडीए का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में साल 2017 के चुनाव से भी ज्यादा सीटें जीतना है। उन्होंने साफ किया कि गठबंधन के सभी पार्टी इसी दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं।  


और पढ़ें