logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली में तीसरे दल की होगी एंट्री , 5 लाख भीड़ जुटाने का दावा

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को रामाबाई अंबेडकर मैदान संयुक्त महारैली करने जा रहे है। इसमें तीसरे दल के गठबंधन में शामिल होने का एलान किया जाएगा। पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने का दावा भी किया जा रहा है।

Press Conference

प्रेस वार्ता में जानकारी देते एआईएआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चैहान, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नए राजनीतिक समीकरण बनाने की तैयारी तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में संयुक्त महारैली करने जा रहे हैं। संविधान दिवस के मौके पर होने वाली इस रैली को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के पहले बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। आयोजकों ने रैली में करीब पांच लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। इस आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे दल को गठबंधन के साथ जोड़ने की कोशिश को लेकर है। मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान और आजाद समाज पार्टी के नेता हिमांशु वाल्मीकि ने रैली की तैयारियों और गठबंधन की रणनीति को लेकर जानकारी दी। हालांकि, तीसरे दल का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 12 नवंबर को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया था। दोनों नेताओं ने दूसरे दलों के लिए भी गठबंधन के दरवाजे खुले रखने की बात कही थी। अब 26 नवंबर की महारैली से पहले तीसरे दल को साथ लाने की चर्चा तेज हो गई है।मंगलवार को प्रेस वार्ता में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान और आजाद समाज पार्टी के नेता हिमांशु वाल्मीकि ने महारैली को लेकर जानकारी दी। तीसरे दल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस प्रेस वार्ता को भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी अन्य पार्टी के गठबंधन में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में 26 नवंबर को होने वाली महारैली में इस संबंध में किसी बड़े ऐलान की संभावना पर नजर रहेगी।

पांच लाख लोगों को जुटाने का दावा

लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में होने वाली इस महारैली के लिए दोनों दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों का दावा है कि रैली में करीब पांच लाख लोग पहुंचेंगे। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लाने की तैयारी की जा रही है।रैली को बहुजन स्वराज संकल्प महारैली नाम दिया गया है। इसमें चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ मंच साझा करेंगे। दोनों दलों के नेता इसे दलित, मुस्लिम, पिछड़े और वंचित वर्गों को एक मंच पर लाने की पहल बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: NDA में सीटों पर संग्राम! अतरौलिया-चौरीचौरा के लिए राजभर व संजय निषाद आमने-सामने

चंद्रशेखर हैं CM कैंडिडेट

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के समय ही ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। दोनों दलों ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, सीटों का बंटवारा किस तरह होगा, इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।गठबंधन के नेताओं के मुताबिक, सीटों के तालमेल और उम्मीदवारों को लेकर आगे बातचीत होगी। ऐसे में इस महारैली में चुनावी रणनीति के साथ सीटों के बंटवारे और गठबंधन के विस्तार को लेकर भी संकेत मिल सकते हैं।

 

दलित-मुस्लिम समीकरण पर नजर

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रणनीति में दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक साथ लाने पर जोर है। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति की आबादी करीब 21 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 19 प्रतिशत मानी जाती है। दोनों दलों की कोशिश है कि इन वर्गों के साथ पिछड़े और अन्य वंचित समुदायों को भी अपने राजनीतिक मंच से जोड़ा जाए।ओवैसी और चंद्रशेखर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की समस्याओं, आरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को चुनावी अभियान का हिस्सा बनाने की बात कह चुके हैं। गठबंधन का कहना है कि इन वर्गों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: दलित वोटों पर नजर या अखिलेश यादव को सियासी संदेश?

बीजेपी के साथ सपा-कांग्रेस पर भी नजर

इस नए मोर्चे के सामने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में अपनी जगह बनाने की चुनौती है। एक तरफ बीजेपी सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी 2027 के चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बना रही हैं। बहुजन समाज पार्टी भी अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए सक्रिय है।ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी का जोर दलित और मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने पर है। तीसरे दल को साथ लाने की कोशिश सफल होती है या नहीं, यह भी इस गठबंधन के आगे के विस्तार के लिहाज से अहम होगा।26 नवंबर की महारैली में पांच लाख लोगों को जुटाने का दावा, तीसरे दल को लेकर संभावित घोषणा और 2027 के चुनाव की रणनीति पर होने वाले ऐलान पर सबकी नजर रहेगी।


और पढ़ें