पंजाब की राजनीति में इन दिनों हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की बहुत ज्यादा चर्चा है। नायब सिंह सैनी पंजाब में काफी एक्टिव हैं और बीते 6 महीनों में कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। उनकी इसी सक्रियता को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी गाड़ी में एक पगड़ी रखते हैं और जैसे ही वह पंचकूला से पंजाब में एंट्री लेते हैं वह सिर पर पगड़ी रख लेते हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें लगता है कि फर्जी पगड़ी रखने से पंजाब जीत लेंगे लेकिन यह संभव नहीं है।
भगवंत मान के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी पलटवार किया गया है। पार्टी ने इसे गुरुओं का अपमान करार दिया है और भगवंत मान से माफी की मांग की है। खुद सीएम नायब सैनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अब इस विवाद में दो राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में भिड़ते हुए नदर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सबूत होने के बावजूद अपराधियों पर देर से कार्रवाई क्यों करती है गुरुग्राम पुलिस?
क्या बोले नायब सैनी?
इस पूरे विवाद पर नायब सैनी ने भगवंत मान पर हमला करते हुए कहा कि पगड़ी सिख गुरुओं के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पगड़ी हमारे लिए सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं है, बल्कि गुरुओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा, विश्वास और आदर का विषय है। सीएम सैनी ने कहा कि पगड़ी हमारे गुरुओं की दी हुई परंपरा है और उनकी सरकार भी गुरुओं की दी हुई सीख पर चलते हुए काम कर रही है। नायब सैनी ने कहा कि पगड़ी को नकली बताना गुरुओं का अपमान करने जैसा है।
भगवंत मान को माफी मांगने को कहा
सीएम नायब सैनी ने कहा कि पगड़ी का संबंध सिख गुरुओं और सम्मान से है। उन्होंने भगवंत मान की टिप्पणी को लोगों की भावनाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पगड़ी को नकली बताकर पंजाब की जनता का भी अपमान किया है। इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: IPR नहीं फिर भी उत्तराखंड में IFS अफसर को मिला प्रमोशन, CBI जांच की मांग
भगवंत मान क्या बोले?
भगवंत मान पर पिछले कुछ महीनों से हरियाणा के सीएम लगातार हमला कर रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। भगवंत मान ने इन आलोचनाओं का भी जवाब दिया है और कहा कि उनकी सरकार ने उनकी सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में जो काम किया है, उसे केवल चुटकुले सुनाने तक सीमित नहीं किया जा सकता। अगर नायब सैनी को चुटकुले सुनाना नहीं आता, तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।
चुनावी हलचल तेज
पंजाब में 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं और इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी भी इस बार सरकार बनाने का सपना देख रही है और हरियाणा के सीएम को पंजाब में सक्रिय किया गया है। वह लगातार पंजाब के लोगों से मिल रहे हैं, सभाएं कर रहे हैं और सरकार को घेर रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान और आम आदमी पार्टी भी उन पर लगातार हमलावर हैं।