logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राहुल गांधी विदेश नीति पर दे रहे थे ज्ञान, फिर किसने की मेलोनी पर भद्दी बात?

राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठा रहे थे, तभी उनके एक साथी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मोलोनी पर बेतुकी टिप्पणी की। पढ़ें रिपोर्ट।

Sandeep Dixit and Rahul Gandhi

संदीप दीक्षित और राहुल गांधी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति सिर्फ नेताओं को गले लगाने तक सीमित लगती है। कांग्रेस के क्रिएटिव कांग्रेस नेशनल कन्वेंशन में कही। इसी कनवेंशन में कुछ ऐसा हुआ, जिसे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के लिए अपमानजनक माना जा रहा है। लोग राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति, कैसे इस तरह की अभद्रता को स्वीकृति दे सकता है।

जिस शख्स ने जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाया, वह कांग्रेस के क्रिएटिव कन्वेंशन के मुखिया भी हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी भड़क गई है। कांग्रेस की यह कन्वेंशन कांग्रेस समर्थकों को ही रास नहीं आई है। बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक आचरण दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: 'हमारी जगह पाकिस्तान ने ली, मोदी जी देखते रह गए', राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

स्मृति ईरानी , पूर्व केंद्रीय मंत्री:-
ऊंचाई तक पहुंच न पाए, अभद्र व्यवहार करते हैं, तर्कों से जो हार गए, मर्यादा तार-तार करते हैं।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जैसी सम्मानित शख्सियतों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल शर्मनाक है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व चाहिए, न कि नाटकीय हरकतें।

राहुल गांधी की मौजूदगी में हुआ क्या था?

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठा रहे थे।  अपनी बात समझाने के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगा लिया। इसके बाद संदीप दीक्षित ने मजाक में पूछा, 'मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?' 

संदीप दीक्षित ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का जिक्र करते हुए इस अंदाज में कहा कि लोगों को अखर गया। लोगों ने कहा कि किसी दूसरे देश की महिला प्रधानमंत्री के बारे में कोई अभद्र टिप्पणी कैसे कर सकता है। राहुल गांधी ने कहा, 'मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं।'

 

यह भी पढ़ें: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, संसद में राहुल गांधी क्यों घिरे? सदन में हंगामा

क्यों आलोचना हो रही है?

संबित पात्रा, सांसद, BJP:-
राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक आचरण का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री और इटली की राष्ट्राध्यक्ष जैसी संवैधानिक एवं सम्मानित शख्सियतों के लिए जिस तरह की आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, वह किसी भी सभ्य लोकतांत्रिक और राजनीतिक संस्कृति के लिए शर्मनाक है।

संबित पात्रा ने कहा, 'राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन अशोभनीय भाषा, व्यक्तिगत टिप्पणी और संवैधानिक पदों का अपमान राजनीति नहीं, बल्कि राजनीतिक संस्कारों के पतन का प्रमाण है। यह भारत की महान लोकतांत्रिक परंपरा की भाषा नहीं है। यह उस राजनीतिक संस्कृति पर सीधा प्रहार है, जिसने हमेशा असहमति के बावजूद मर्यादा और सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया है।'

यह भी पढ़ें: ट्रंप और मेलोनी के बीच बढ़ा फोटो विवाद, इटली की PM ने खूब सुनाया

संदीप दीक्षित कौन हैं?

संदीप दीक्षित क्रिएटिव कांग्रेस के मुखिया हैं। वह पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह दिल्ली लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रहे हैं। वह कांग्रेस के चीफ व्हिप और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं। वह साल 2025 से क्रिएटिव कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान वह नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे।


और पढ़ें