logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'...दुबई में क्यों रहते हैं?', राज ठाकरे का विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर निशाना

राज ठाकरे ने कहा कि अगर विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन जैसे एक्टर्स को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत अच्छा कर रहा है, तो वे दुबई जैसे देशों में क्यों रह रहे हैं?

Raj Thackeray slams Vivek Oberoi and R Madhavan

राज ठाकरे। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने पार्टी की 20वें स्थापना दिवस पर एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन जैसे एक्टर्स को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत अच्छा कर रहा है, तो वे दुबई जैसे देशों में क्यों रह रहे हैं?

 

'उद्योगपति विदेश जा रहे हैं'

 

मुंबई में MNS पार्टी की यूथ विंग के एक कार्यक्रम में राज ठाकरे ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर पर तीखा हमला किया। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछी कि उनके राज में बड़े लोग देश छोड़ने का विकल्प क्यों चुन रहे हैं?

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'BJP सरकार की पुरानी कहानी', कांग्रेस प्रणब डोले की गिरफ्तारी पर भड़की क्यों?

 

आप विदेश में क्यों बस रहे हैं?

 

राज ठाकरे ने कहा, 'सरकार ने संसद में माना है कि इस देश के उद्योगपति देश छोड़ रहे हैं। विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म में मोदी का रोल किया था, वह दुबई में रहते हैं। आर. माधवन, जो बताते हैं कि मोदी के समय में सब कुछ कितना बढ़िया हो गया और देश कैसे बदल गया, अपने परिवार के साथ दुबई चले जाते हैं। अगर आपको लगता है कि मोदी ने सब कुछ इतना बढ़िया बना दिया है, तो आप विदेश में क्यों बस रहे हैं? ये लोग यहां सरकार की स्पॉन्सर्ड फिल्मों में काम करने आएंगे और फिर दुबई वापस चले जाएंगे। उद्योगपति विदेश जा रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'सात जन्मों में भी नहीं बन सकते PM', साक्षी महाराज का राहुल पर तंज

 

ओबेरॉय- माधवन विदेश क्यों बसे?

 

हालांकि, माधवन ने इससे पहले बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के प्रोफेशनल स्विमिंग करियर को सपोर्ट करने के लिए अपने परिवार को दुबई शिफ्ट कर लिया था। दूसरी ओर, विवेक ओबेरॉय दुबई में अपनी रियल-एस्टेट कंपनी BNW डेवलपमेंट्स से जुड़े अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए शिफ्ट हुए हैं।

 

अपने भाषण के दौरान राज ठाकरे ने सरकार के स्मार्ट सिटीज के वादे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कितने बच्चे अभी भी अच्छी सड़कों, खेतों, बगीचों, साफ-सफाई, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की वजह से विदेश में रहना चाहते हैं?


और पढ़ें