logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जनसत्ता दल ने उतारे 3 प्रत्याशी, कुंडा से राजा भैया, बाकी दो उम्मीदवार कौन हैं?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने प्रतापगढ़ में अपने तीन प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। जानें तीनों प्रत्याशियों के नाम।

Raja Bhaiya from Kunda

रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) Photo Credit- @JSDL_Official

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने प्रतापगढ़ में अपने तीन प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) हैं। कुंडा से पार्टी अध्यक्ष राजा भैया को प्रत्याशी बनाया गया है। 

 

प्रतापगढ़ के ही 245 बाबागंज विधानसभा सीट से विनोद सरोज उम्मीदवार होंगे। वहीं, 247 विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल प्रत्याशी होंगे। विश्वनाथगंज विधानसभा से राजा भैया ने पटेल प्रत्याशी घोषित करके सियासी हलचल बढ़ा दी है। यह सीट कुर्मी बाहुल्य वाली विधानसभा है, ऐसे में यहां से पटेल प्रत्याशी उतारकर कुर्मी वोटों को साधने की कोशिश है।

 

यह भी पढ़ें: 'बातों से ज्यादा काम भी करना है...', इमरान मसूद को खड़गे ने दे डाली नसीहत

 

 

 

कौन हैं कुलदीप पटेल?

बता दें कि कुलदीप पटेल प्रतापगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल के पति हैं। विश्वनाथगंज और बाबागंज सीट से दोनों प्रत्याशियों के उतारने को लेकर इसे राजा भैया का मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'संविधान पढ़ा होता तो ऐसे दावे नहीं करते', CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

बीजेपी पर रहेगी नजर

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब अन्य विधानसभा सीटों पर भी संभावित उम्मीदवारों को उतारा जा सकता है। देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारती है या नहीं क्योंकि राजा भैया ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को अपनी पार्टी के दो वोट दिए थे।


और पढ़ें