logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम जेल में थे तो लोमड़ियां गंगा पार करने लगी थीं...', विरोधियों पर बरसे आजम खान

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने अपने विरोधियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम जेल में थे तो लोमड़ियां गंगा पार करने लगी थीं।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान डासना जेल से रिहा हो गए। Photo Credit: PTI

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान डासना जेल से रिहा हो गए। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से निकलने के बाद एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। आज उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जेल में बिताए दिनों का जिक्र करते हुए अपने विरोधियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम जेल में थे तो लोमड़ियां गंगा पार करने लगी थीं। उन्होंने यह बात समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहे। 

 

घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा, 'अभी मुझे पता भी नहीं कि उसमें क्या है। वहां जाने के बाद ही पता चलेगा लेकिन जो भी होगा समाज की भलाई के लिए होगा, अच्छा होगा और अगर कोई कमी भी हुई तो ये कोई आसमानी किताब तो है नहीं। इसमें सुधार कर लेंगे। सरकार बननी चाहिए और निजाम-ए-जुल्म खत्म होना चाहिए।' 

 

यह भी पढ़ें: पुराने वफादारों ने आसानी से किए गठबंधन, कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे बड़बोले नेता?

'गंगा अब बह रही है'

आजम खान ने अपने जेल में बिताए समय के बारे में कहा कि उनकी आंखे और शरीर अब कम काम करता है लेकिन उनका दिमाग अभी शेष है। उन्होंने कहा, 'कोई ये न समझे कि कोई अपने छोटे से मकसद के लिए हमें या कमजोर वर्ग को नुकसान पहुंचा सकता है। हमारी मजबूरी थी, हम जेल में थे तो लोमड़ियां गंगा पार करने लगी थीं क्योंकि गंगा सूखी हुई थी लेकिन अब गंगा बह रही है। लोमड़ी पार नहीं कर पाएगी।'

2027 को लेकर क्या बोले?

आजम खान ने कहा कि 2027 में उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। आप दावे कितने बड़ी-बड़ी करें लेकिन लोग डरे हुए हैं और सच्चाई जानते हैं। आजम खान ने कहा कि बच्चे आत्महत्याएं कर रहे हैं और हर कोई परेशान है। उन्होंने कहा कि बदलाव आएगा और लोग हिंदू मुस्लिम की राजनीति से तंग आ चुके हैं। 

 

AIMIM पर क्या बोले?

AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे पर उन्होंने तंज कसा। असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका तो बहुत छोटा मकसद है। 2-4 लोगों को वह हरवाना चाहते हैं और उनके पास इतनी ही ताकत है। उन्होंने कहा, 'मैंने भी उन्हें ज्यादा तवज्जो देने से बचने की कोशिश की है। उनका मकसद सिर्फ दो-तीन उम्मीदवारों को हरवाना है। वे इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।'

 

यह भी पढ़ें: 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते', यश माहेश्वरी पर भड़कीं RJD और BJP

चुनाव को लेकर हलचल तेज

गौरतलब है कि आजम खान 18 नवंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें राहत दी थी। आजम खान का जेल से बाहर निकलना समाजवादी पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। जेल से निकलने के बाद से ही वह सक्रिय हो गए हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। अन्य दल भी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। 

 


और पढ़ें