logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बकरियों के पीछे शेर खड़े हैं...', शिवसेना विधायक ने कही ऐसी बात, फंस गए शिंदे

शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने एकनाथ शिंदे से अपील की है कि अब पार्ट में युवा चेहरों को आगे किया जाए। उन्होंने कहा कि शिवसेना के मंत्री बूढ़े हो गए हैं, अब युवाओं को मौका मिले।

Srikant Shinde

संतोष बांगर और श्रीकांत शिंदे। Photo Credit: SantoshBangar/FB

शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में शामिल पार्टी के मौजूदा मंत्री बूढ़े हो चुके हैं और पार्टी को युवा नेताओं को मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एकनाथ शिंदो को फिर से 2029 में मुख्यमंत्री बनाना है तो पहले इस पर अमल करना होगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को बिना युवा नेतृत्व पर जोर दिए सफलता नहीं मिलेगी।

संतोष बांगर, कलमनुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह बात उन्होंने तब कही, जब गुरुवार को पार्टी सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में 'शिवसंवाद' यात्रा निकाली जा रही थी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से युवाओं को आगे बढ़ाने की अपील की।

श्रीकांत शिंदे के सामने ही संतोष बांगर ने कहा कि मौजूदा मंत्री फोन कॉल का जवाब नहीं देते। इससे पहले नांदेड़ में भी उन्होंने इसी तरह की शिकायत की थी। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने खूब खरी-खोटी सुनाई।

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस के लिए चुनौती, क्या अजित पवार के बिना शिंदे का बढ़ेगा कद?

 

संतोष बांगर, विधायक, शिवसेना:-
ये लोग बूढ़े हो गए हैं और ठीक से बोल, चल या सुन नहीं सकते। मैं यह नहीं कह रहा कि इन्हें हटाया जाए, लेकिन इन्हें दूसरी जिम्मेदारियां दी जानी चाहिए। बकरियों के पीछे शेर खड़े हैं। अगर शेरों को आगे लाया जाए तो शिवसेना के एकनाथ शिंदे 2029 में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें: 'छूट मिले तो अस्तित्व मिटा देंगे', महाराष्ट्र में बीजेपी मंत्री का शिंदे पर वार

महाराष्ट्र में बिगड़ेगा खेल?

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल हैं। एकनाथ शिंदे 2022 में अविभाजित शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत की अगुवाई करने के बाद मुख्यमंत्री बने थे। अब एक बार फिर उनके समर्थक चाहते हैं कि शिंदे मुख्यमंत्री बनें। साल 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद शिंदे उपमुख्यमंत्री बने, जबकि मुख्यमंत्री पद देवेंद्र फडणवीस को मिला। महाराष्ट्र की कुल 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 57 विधायक हैं। 


और पढ़ें