logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उल-जूलूल बातें करते हैं', OP राजभर की पूर्वांचल की मांग पर बोले शिवपाल यादव

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने देवरिया में कहा कि ओपी राजभर उल-जूलूल झूठी बातें करते रहते हैं। यह बात सभी को मालूम है।

Shivpal Singh Yadav on op rajbhar

शिवपाल सिंह यादव और ओपी राजभर।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को पार्टी के कार्यक्रम के चलते देवरिया जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। शिवपाल ने कहा कि ओपी राजभर उल-जूलूल झूठी बातें करते रहते हैं। यह बात सभी को मालूम है।

 

उन्होंने कहा कि राजभर समाज सम्मानित वर्ग है ,लेकिन ओम प्रकाश किसी का ध्यान नहीं रखते और झूठी बाते करते हैं। शिवपाल यादव ने कहा, 'अगर पूर्वांचल बना, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनेगा, बुंदेलखंड बनेगा फिर रुहेलखंड भी बनेगा। पहले इसके बारे में विचार तो करो। आप कितने राज्य बनाओगे।' उन्होंने कहा कि पहले एक राज्य की बात तो करो।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा और पंजाब के सीएम 'पगड़ी' पर आपस में क्यों भिड़ गए? समझिए पूरा विवाद

'पहले बेईमानी और भ्रष्टाचार को खत्म करो'

सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने आगे कहा, 'अगर कोई राज्य छोटा होता है, तो उसका महत्व कम हो जाता है। मैंने देखा है जहां भी छोटे राज्य बने हैं, उनकी अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। पहले उत्तर प्रदेश से बेईमानी और भ्रष्टाचार को खत्म करो।'

 

 

 

ओपी राजभर ने कहा क्या है?

दरअसल, पिछले दिनों मंत्री और BJP के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के बंटवारे की करीब दो दशक पुरानी मांग उठाई थी। उन्होंने दावा किया है कि जातिवार जनगणना के बाद देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।

 

राजभर ने रविवार को देवरिया में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जातिवार जनगणना के बाद राज्य का बंटवारा किया जा सकता है। ओपी राजभर ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि अब उन्हें ही तय करना है कि उन्हें प्रधानमंत्री पर भरोसा करना चाहिए या समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के लोगों की बात माननी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: राहुल लोधी के घर चाय पीने क्यों जा रहे अखिलेश? 24 सितंबर के दौरे की पूरी कहानी

पूर्वांचल में राजभर CM चाहते हैं ओपी राजभर?

पूर्वांचल क्षेत्र में ओम प्रकाश राजभर और बाकी पिछड़ी जातियों का खासा असर माना जाता है। ओम प्रकाश राजभर ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि जब पूर्वांचल राज्य बनेगा तो राजभर बिरादरी का ही कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा।


और पढ़ें