logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पहले 15 करोड़ लिए फिर जहाज में चढ़े', शिवेसना (UBT) में टूट पर बोले संजय राउत

शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के सांसदों के पार्टी से बगावत की खबरों के बीच पार्टी के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि हर एक सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

sanjay raut

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के सांसदों के टूटने की खबर आज सुर्खियों में है। इसे लेकर दिल्ली से मुंबई तक हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसद आज दिल्ली में मीटिंग कर सकते हैं और उसके बाद एकानाथ शिंदे की शिवेसना पार्टी के साथ विलय कर सकते हैं। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि उनके सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं और उन्हें चार्टर प्लेन में बैठाकर लाया गया है। 

 

शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरें अब सिर्फ अफवाहें नहीं रही हैं। पार्टी में इसको लेकर हलचल तेज हो गई है और सियासी जानकारों का मानना है कि अब बस यह देखना बाकी है कि पार्टी के कितने सांसद टूटकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ जाते हैं। संजय राउत का ऐसे सांसदों पर गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: PM ई-बस सेवा योजना की सौगात, बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें

संजय राउत ने क्या आरोप लगाए?

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे पास जानकारी है कि हर एक सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा,'पहले उन्हें 15-15 करोड़ रुपये दिए गए और उसके बाद वह चार्टर प्लेन में बैठे हैं। वे चार्टर प्लेन में नांदेड़, पुणे समेत तीन जगहों से बैठे हैं।'

पार्टी ने बुलाई मीटिंग

शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों की दिल्ली में कल यानी 18 जून को 11 बजे मीटिंग बुलाई है। इसके लिए व्हीप जारी कर दिया गया है और लोकसभा स्पीकर को जानकारी दे दी गई है। संजय राउत ने कहा कि कल हामरी संसदीय दल की मीटिंग है और इसके बारे में सभी सांसदों को जानकारी दे दी गई है। इस मीटिंग के बाद हम देखेंगे कि क्या होता है। 

 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने पकड़ा तो बॉयफ्रेंड ने लीक किया वीडियो, लड़की ने शादी से पहले दे दी जान

शिवसेना (यूबीटी) में होगी टूट?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद टीएमसी पार्टी के कई सांसदों और विधायकों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। इसके साथ ही एनडीए को संसद में 20 सांसदों का समर्थन मिल चुका है। अब शिवसेना में टूट से माना जा रहा है कि एनडीए मॉनसून सत्र से पहले और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद दिल्ली पहुंचे चुके हैं। यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ इन सांसदों की एक मीटिंग होने वाली है और मीटिंग के बाद ये सांसद भी TMC सांसदों की ही तरह लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे। दल बदल कानून से बचने के लिए दो तिहाई सांसदों का अलग गुट बनाया जाएगा और इसके बाद इस गुट का विलय एकनाथ शिंदे की शिवसेना में किया जाएगा। 

 

Related Topic:#shivsena#Sanjay Raut

और पढ़ें