logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बिहार को गुजराती चलाएंगे या बिहारी,' BJP पर क्यों बरसे तेजस्वी?

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बिहार की सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि बिहार को बिहारी चलाएंगे या गुजराती।

Tejashwi Yadav

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पांच जुलाई को बिहार के सभी 38 जिलों में आरजेडी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। पटना में भी उसी दिन मुख्य कार्यक्रम होगा। तेजस्वी ने साफ किया कि वे सभी जिला कार्यक्रमों से ऑनलाइन जुड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

'हर नेता का रखते हैं रिकॉर्ड'  

तेजस्वी ने कहा कि पार्टी हर कार्यक्रम का पूरा रिकॉर्ड रखती है। इससे यह पता चलता है कि कौन नेता और कार्यकर्ता कितना सक्रिय है। स्थापना दिवस कोई औपचारिकता नहीं है। यह हमारे संघर्ष और विचारधारा को याद करने का दिन है। उन्होंने बताया कि 1997 में पार्टी की स्थापना हुई थी और तब से आरजेडी लगातार गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई लड़ रही है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान जाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और नितिन नवीन? खामेनेई के जनाजे का मिला निमंत्रण

'लालू यादव कभी झुके नहीं'  

तेजस्वी ने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव ऐसे नेता हैं, जो कभी झुके नहीं। उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने की कई कोशिशें हुईं। केस, जेल, बदनामी, सब कुछ झेला, लेकिन वे टूटे नहीं, झुके नहीं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि आज लालू यादव को गाली देना कुछ लोगों के लिए राजनीति में आगे बढ़ने का माध्यम बन गया है। 

 

सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी भी लालू यादव की ही देन हैं। लालू जी ने ही उन्हें राजनीति में जगह दी, लेकिन आज वे भाजपा नेतृत्व को खुश करने के लिए लालू जी पर हमला कर रहे हैं। यह अवसरवादिता है।

'जाति देखकर हो रहे एनकाउंटर' 

कानून व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार की तरह किया जा रहा है। रिशु श्री महाघोटाले का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद भी अब तक किसी मंत्री या बड़े अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई। छोटी मछलियों को पकड़कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। असली सरगना बच रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'पुलिस देख रही, BJP के गुंडे अंडे फेंक रहें', वीडियो शेयर कर बोलीं महुआ मोइत्रा

'बिहार को गुजराती चलाएंगे या बिहारी'  

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने बड़ा सियासी बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा यही होगा कि बिहार को गुजराती चलाएंगे या बिहारी। जनता को तय करना है कि दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से सरकार चलेगी या बिहार के लोगों की चुनी हुई सरकार। तेजस्वी ने दावा किया कि अगर आरजेडी की सरकार बनती है तो बड़े पैमाने पर नौकरियां दी जाएंगी। हमने पहले भी दिखाया है कि नौकरी कैसे दी जाती है।

 

युवाओं को फिर से मौका मिलेगा। तेजस्वी ने कहा कि वे अंतिम सांस तक आरएसएस और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। हम संविधान बचाने, आरक्षण बचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने एनडीए को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर घमंड है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं। गठबंधन के बिना बीजेपी की बिहार में कोई हैसियत नहीं है। जनता सब जानती हैl

स्थापना दिवस बनेगा शक्ति प्रदर्शन  

आरजेडी सूत्रों के मुताबिक पांच जुलाई का स्थापना दिवस पार्टी के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। 38 जिलों में एक साथ कार्यक्रम कर आरजेडी चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाना चाहती है। तेजस्वी का हर जिले से ऑनलाइन जुड़ना कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। पार्टी मान रही है कि इस बार स्थापना दिवस से ही चुनावी बिगुल फूंक दिया जाएगा।


और पढ़ें