logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मोदी जी, आप ही सिर्फ मजा लूटेंगे...', महुआ मोइत्रा ने PM को ट्रोल क्यों किया?

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने PM मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने GDP ग्रोथ के बयान और सोना न खरीदने, विदेश यात्राएं कम करने की अपील पर कहा कि आप ही सिर्फ मजा लूटेंगे।

TMC MP Mahua Moitra targeted PM Narendra Modi

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के हालिया GDP ग्रोथ के आंकड़ों के बयान और लोगों से सोना न खरीदने और विदेश यात्राएं कम करने की अपील पर तंज कसा है। महुआ ने अपने बयान में कहा कि मोदी जी, आप ही सिर्फ मजा लूटेंगे। इसके अलावा उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को GDP ग्रोथ के बारे में कम बोलना चाहिए, क्योंकि ऐसा लगता है कि उन्हें इस विषय की पूरी समझ नहीं है।

 

भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ दर्ज की है। सरकार इस आंकड़े को अर्थव्यवस्था की मजबूती के तौर पर पेश कर रही है। वहीं, महुआ मोइत्रा ने पिछले साल की पहली तिमाही के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय 7.9 प्रतिशत ग्रोथ बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने अन्य विकास दर के आंकड़ों में भी बदलाव किए जाने का दावा किया।

 

यह भी पढ़ें: 'वादा तेरा वादा...', वादे पर ही कश्मीर में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?

महुआ मोइत्रा का बयान

महुआ मोइत्रा ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'मोदी जी, आप ही अकेले मजे लेंगे? आप स्वीडन जाएंगे, फिर अगले दिन उज्बेकिस्तान जाएंगे, फिर किर्गिस्तान, फिर लंदन और फिर नॉर्वे जाएंगे और हम क्या करें अहमदाबाद में बैठे रहें? ऐसा मत कीजिए मोदी जी, हमें भी घूमने का शौक है। आप अच्छे-अच्छे कपड़े पहनते हैं, हमें भी अच्छे कपड़े पहनने का शौक है। आप विदेश जाते हैं, मेलोडी खाते हैं, हमें भी शौक है। मोदी जी, हमारे साथ ऐसा मत कीजिए।' उन्होंने आगे कहा कि आपकी छूट की गूंज आपके कानों तक पहुंचे हम तो इसी में धन्य हो जाएंगे।

PM मोदी ने क्या अपील की थी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल का मंत्र अपनाने की अपील की है। PM ने लोगों से विदेशों में छुट्टियां मनाने और डेस्टिनेशन वेडिंग पर पैसा खर्च करने से बचने को कहा है। उन्होंने लोगों से मेड इन इंडिया उत्पाद खरीदने को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही, जरूरत नहीं होने पर सोना खरीदने से बचने की सलाह भी दी।

 

यह भी पढ़ें: जगजीवन राम से लेकर खरगे तक, भारतीय राजनीति में 'शुद्धीकरण' पर कब-कब मचा हंगामा?

PM के इंस्टाग्राम रील्स को भी साधा निशाना

महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से जुड़ने के प्रयासों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जान जी से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम रील बनाने की सलाह को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। GDP के आंकड़ों को लेकर महुआ ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले जारी किए गए विकास दर के आंकड़ों में बाद में संशोधन किया गया। उन्होंने 2.6 प्रतिशत के आंकड़े का भी जिक्र करते हुए आंकड़ों में बदलाव को लेकर सवाल खड़े किए।


और पढ़ें