logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ममता को धक्का दे दिया था, मारपीट होती थी', TMC के बागी सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने दावा किया है कि आने वाले समय में टीएमसी से हर कोई हमारे साथ आएगा। वे और कहां जा सकते हैं?

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी।

पूर्व मख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस टूट चुकी है। उसके 20 सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने के बाद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो चुके हैं, जबकि 80 में से 60 विधायक टीएमसी पर अपना दावा ठोंक रहे हैं। ऐसे में ममता की टीएमसी की भविष्य को लेकर चिंताएं और भी गहराने लगी हैं। इस बड़े घटनाक्रम के बाद अभी तक पूर्व सीएम का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

हालांकि, सभी बागी सांसद राजधानी दिल्ली में ही मौजूद हैं। सोमवार को टीएमसी के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को खुशी से काम नहीं करने दिया जाता था। उन पर परिवार का दबाव था और एक बार तो उनके ऊपर हमला हुआ। उन्होंने दावे में कहा कि एक बार रात में ममता बनर्जी को धक्का दे दिया गया था, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'जिनके दिल में काबा, वे बाबा के साथ...', ममता से अखिलेश तक, सब पर भड़के ओवैसी

 

 

 

 

इसीलिए पार्टी बर्बाद हो गई...

चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'घर में मार-पिटाई की यह बातें उनके गांवों में फैलती थीं। बहुत कुछ हुआ, लेकिन वह हैरान थीं। वह न्यूट्रल होकर काम करना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने उन्हें करने नहीं दिया। उनके घर में, उनके परिवार में ऐसा होता था। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदारी दी, इसीलिए पार्टी बर्बाद हो गई।'

क्या दीदी चुनाव लड़ रही थीं?

अरूप चक्रवर्ती ने कहा, 'क्या दीदी चुनाव लड़ रही थीं, या हम? जनता ने किसे वोट दिया? ममता बनर्जी हर जगह चुनाव नहीं लड़ रही थीं... 'हमारी पार्टी' जैसी कोई चीज नहीं होती। पार्टी सिर्फ एक आदमी या घर की नहीं होती। यह सबकी होती है। सबने मिलकर पार्टी क्यों नहीं चलाई? इसके लिए और कौन जिम्मेदार है? वे पार्टी की बैठक बुलाने से क्यों डरते हैं? जनता किसी के कंट्रोल में नहीं है और राजनीति खुले तौर पर और सीधे तौर पर होनी चाहिए। राजनीति छिपकर नहीं की जा सकती।'

 

 

 

टीएमसी से हर कोई हमारे साथ आएगा

बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'टीएमसी से हर कोई हमारे साथ आएगा। वे और कहां जा सकते हैं? उन सभी को राजनीति में रहना होगा। सुधार होगा। हम अपनी पार्टी को ठीक करना चाहते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'गलत करके आए, इनको पार्टी में लेना सही नहीं', NCPI में TMC के बागियों का विरोध

 

 

 

पार्टी चलाने वाले टूट के लिए जिम्मेदार

वहीं, अभिषेक बनर्जी के 20सों बागी सांसदों को गद्दार बताया है। इसपर अरूप चक्रवर्ती ने कहा, 'पार्टी चलाने वाले लोग इस दरार के लिए जिम्मेदार हैं। गद्दार कौन है? जो पार्टी कार्यकर्ताओं को कस्टडी में डालता है, जो चुनाव हारने के बाद दूसरी तरफ चला जाता है और कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखता। मैं दीदी के साथ हूं, मैं दीदी की परछाई हूं। सब कुछ दीदी के साथ था। हम दीदी को देखकर पार्टी में आए थे। सब दीदी के साथ आए थे। लेकिन दीदी बूढ़ी हो गई हैं। दीदी को काम करने नहीं दिया जा रहा है।'


और पढ़ें