logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जिनके दिल में काबा, वे बाबा के साथ...', ममता से अखिलेश तक, सब पर भड़के ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टीएमसी संकट पर ममता बनर्जी और अखिलेश यादव को घेरा है। उन्होंने सायोनी घोष पर तीखा हमला बोला है। पढ़ें रिपोर्ट।

Asaduddin Owaisi

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी। Photo Credit: AIMIM/FB

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस संकट पर ममता बनर्जी और अखिलेश यादव दोनों को घेरा है। उन्होंने कहा कि AIMIM को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टीम B बताने वाले लोग, तृणमूल कांग्रेस के संकट पर चुप क्यों हैं। उन्होंने सयानी घोष के काबा वाले गाने पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके दिल पर काबा और मदीना था, वे बीजेपी के साथ चाय पी रहे हैं। 

 

असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब ममता बनर्जी की 20 सांसद बीजेपी में चले गए तो आपने क्यों कुछ नहीं कहा? उन्होंने यह भी सवाल किया कि समाजवादी पार्टी के लोग, बहराइच और मटेर की जनता के लिए क्या कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: RJD के गले की फांस बनी AIMIM! राज्यसभा के बदले सबसे खास सीट की कर दी मांग

असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM:-
मैं उत्तर प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि AIMIM को समर्थन दें। हम अपनी इज्जत और आपकी मोहब्बत का कभी सौदा नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हम मरने को भी तैयार हैं।

औवैसी ने समाजवादी पार्टी को भी घेरा 

असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायकों ने बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दीं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के लिए अस्पताल भी नहीं बनवाया गया। उन्होंने दावा किया कि युवा अब राजनीति को अच्छी तरह समझने लगे हैं। उन्होंने लोगों से AIMIM को मजबूत करने की अपील की।

असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM चीफ:-
अखिलेश यादव दीदी की मदद करने के लिए बंगाल गए थे। वहां तो लोग लाइन लगाकर बीजेपी में शामिल होने के लिए खड़े हैं। क्या मैंने कहा था कि बीजेपी में जाओ? बेशर्मी की हद होती है। कल तक जो कहते थे कि दिल में मदीना, आंख में काबा, वे बाबा के साथ चाय पी रहे हैं। बंगाल में बाबा ने बोला था कि बंगाल को काबा नहीं बनने देंगे। 

यह भी पढ़ें: 'देशभक्ति थोपने से नहीं आती', बिहार सरकार के फैसले पर AIMIM का हमला

'एक हवा का झोंका आया, BJP के हो गए TMC के लोग'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'असदुद्दीन ओवैसी को गाली देते हैं। मैं जानता था कि ये तमाम लोग राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की कठपुतलियां हैं। हवा का झोंका आया, झुक गए। मैं यूपी की जनता से अपील कर रहा हूं कि आप मजलिस का साथ दीजिए। हम मर जाना पसंद नहीं करेंगे लेकिन आपकी मोहब्बत को कुर्बान नहीं होने देंगे।'

असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM चीफ:-
औवैसी इनकी बात करता है तो आपको डरना पड़ेगा। यह नौजवान जाग चुका है, नौजवानों ने ठान लिया है। अब नई लीडरशिप पैदा होगी। आपके नुमाइंदे विधानसभा पहुंचेंगे।  

अखिलेश की चुप्पी पर क्या कहा है?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस से हुए बड़े पैमाने पर बगावत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव बताएं, जब ममता बनर्जी के 20 सांसद चले गए तो क्यों गए? इस पर कोई कुछ क्यों नहीं बोलता?'

 

 

यह भी पढ़ें: 'ओसामा और ओवैसी में अंतर नहीं, AIMIM आतंकी संगठन', नितेश राणे के बयान पर हंगामा

क्या समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेंगे ओवैसी?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है किक वह बीजेपी को हराने के लिए तैयार हैं लेकिन गुलामी की भूमिका नहीं स्वीकार करेंगे। वह गठबंधन सम्मान और बराबरी के आधार हो, तभी मानेंगे।  

योगी सरकार पर भी उठाए सवाल

ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में निर्दोषों के शिकार होने का आरोप लगाया और कहा कि कानून का राज होना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: 'निदा खान की मदद कर रही है AIMIM', शिवसेना का सनसनीखेज आरोप

संभल और वाराणसी पर क्या कहा?

असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी और संभल विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समुदाय को निशाना बनाने से उसकी आस्था कमजोर नहीं होगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर यह भी आरोप लगाया कि AIMIM को तो निशाना बनाया जाता है लेकिन जो नेता बाद में बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा जाता। 


और पढ़ें