logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लूटने वाले सत्ता में, हिंदुओं को सम्मोहित...', बारिश में भीगते हुए बोले उद्धव

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के खिलाफ 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू किया।

Ram Raksha Andolan

उद्धव ठाकरे। Photo Credit- @ShivSenaUBT_

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के खिलाफ 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू किया। रविवार को उन्होंने इस मौके पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'हिंदुओं को लूटने वाले लोग सत्ता में हैं।' महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सेंट्रल मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 

हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए उन्होंने सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ताओं के सामने खड़े होकर हिंदुत्व की राजनाति पर अपन दावा किया। उन्होंने लोगों से हिंदुत्व की असली विरासत को वापस पाने की अपील की और अपनी शिवसेना को बाल ठाकरे की राजनीति का असली वारिस बताया।

 

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन ने राहुल-अखिलेश को मंदिर पर घेरा, केजरीवाल ने पूछ लिया 'आप कौन हैं?'

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

उद्धव ठाकरे ने हनुमान मंदिर के बाहर एक रैली को संबोधित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। भगवा रंग का कुर्ता पहने उद्धव ने कहा कि अगर कोई हिंदुत्व का गलत इस्तेमाल करके मंदिर को लूटता है, तो हिंदू उसे नहीं बख्शेंगे। 

 

 

 

हिंदुओं को लूटने वाले लोग सत्ता में हैं

उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदुओं को लूटने वाले लोग सत्ता में हैं। किसी लुटेरे से उसकी अपनी लूट की जांच करने के लिए नहीं कहा जा सकता। यह काम निष्पक्ष रूप से किया जाना चाहिए।' शिवसेना प्रमुख ने 'अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा अभी बाकी हैं' के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि काशी और मथुरा में क्या होगा। 

 

यह भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, BJP को उसके ही गढ़ में देंगे चुनौती

हिंदुओं को सम्मोहित किया जा रहा

उद्धव ने कहा, 'हम निडर, मासूम और देश से प्यार करने वाले हिंदू हैं, लेकिन मूर्ख नहीं। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने हिंदुओं को जगाया था, लेकिन आज उन्हें सम्मोहित किया जा रहा है।'

 

बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सात जून को सामने आया। मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में मंदिर में चढ़ावे की सुरक्षा और गिनती की प्रक्रिया में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


और पढ़ें