logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सपा के PDA का तोड़ कैसे निकलेगा? BJP प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया प्लान

यूपी बीजेपी का प्रभारी बनने के बाद लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े ने सपा के पीडीए का मतलब पराया धन अपना बताकर इससे निपटने का का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा और सपा के नारे को विफल करेगा।

vinod tavde

बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े,Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना सियासी मोर्चा मजबूत करना शुरू कर दिया है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए पीडीए के मुद्दे को चुनावी रणनीति के केंद्र में ला दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने और सपा के पीडीए नारे को विफल करने का आह्वान किया। विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे की अपनी व्याख्या करते हुए इसे ‘पराया धन अपना’ बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए इस तरह की राजनीति को सफल नहीं होने देगा। उनके बयान को सपा के सामाजिक समीकरण के मुकाबले बीजेपी की रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

 

तावड़े ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। एनडीए एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सरकार के काम को लेकर जाने का संदेश दिया।

मोदी-योगी के नेतृत्व को बताया ताकत

बीजेपी प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'धनवान सरकार की गरीब जनता', GDP के आंकड़ों के बहाने केंद्र पर बरसीं मायावती

 

तावड़े ने कहा कि चुनाव में जीत के बाद एनडीए अगले पांच वर्षों तक जनता के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम करेगा। बीजेपी और उसके सहयोगी दल विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से पूरी गंभीरता के साथ जुटने का संदेश दिया।

बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में चुनावी जंग

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा। तावड़े के लखनऊ दौरे और उनके बयान से साफ संकेत मिला कि बीजेपी अब चुनावी रणनीति को लेकर संगठन के साथ-साथ विपक्ष के सामाजिक समीकरण पर भी सीधे निशाना साधने की तैयारी में है।

 

यह भी पढ़ें: UP में सपा का साथ देगी CJP? अखिलेश यादव से बंद कमरे में मिले आशुतोष रांका

 

विनोद तावड़े का बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा जहां पीडीए के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है, वहीं बीजेपी-एनडीए इस समीकरण की काट तैयार करने में जुटा है। तावड़े का पीडीए पर हमला इसी बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Topic:#Samajwadi Party#BJP

और पढ़ें