logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नोटिस जारी करके जवाब मांगेंगे', कुलदीप बिश्नोई पर बोले हरियाणा BJP के अध्यक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर की गई एक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अलग मोड़ लेता जा रहा है। अब हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा है कि कुलदीप बिश्नोई से जवाब मांगा जाएगा।

kuldeep bishnoi

कुलदीप बिश्नोई, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता रेखा शर्मा की टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब भजनलाल के बेटे और बीजेपी के नेता कुलदीप बिश्नोई की टिप्पणी के बाद हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि कुलदीप को नोटिस करके उनसे जवाब मांगा जाएगा। बात यह है कि कुलदीप बिश्नोई ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने रेखा शर्मा की औकात साइकिल की नहीं है और उन्हें हवाई जहाज पकड़ा दिया गया है। कुलदीप बिश्नोई ने मोहन लाल बड़ौली को भी आड़े हाथ लिया था।

 

कुलदीप बिश्नोई ने शनिवार को अपनी पार्टी की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा से पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पिता भजनलाल के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए माफी की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर यह मामला यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने न केवल रेखा शर्मा पर तीखा हमला किया, बल्कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का जिक्र करते हुए उन्होंने सम्मानजनक लहजे का इस्तेमाल नहीं किया था।

 

यह भी पढ़ें: ना लोकसभा गए ना राज्यसभा, अब फिर से जमीन तलाश रहे कुलदीप बिश्नोई?


इसी मामले पर अंबाला में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, ‘हम उन्हें (कुलदीप) नोटिस जारी करेंगे और उनका जवाब मांगेंगे।’ उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवा की। रेखा शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वह हाल ही में पंचकुला में आगामी नगर निगम चुनावों के संबंध में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा, ‘उन्होंने (शर्मा) शब्दों के चयन में गलती की लेकिन उन्होंने भजनलाल पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की। रेखा शर्मा ने बाद में अपने बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया लेकिन कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिस तरह की टिप्पणी की है, हम उन्हें नोटिस जारी करेंगे।’

कुलदीप बिश्नोई ने क्या कहा था?

रेखा शर्मा के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में कुलदीप बिश्नोई ने कहा था, 'कुछ नाम समय के साथ बड़े नहीं होते। कुछ नाम समय को महान बनाने देते हैं। कुछ लोद पद से बड़े होते हैं और कुछ कर्म से इतने महान बन जाते हैं कि पद भी उनके सामने छोड़े पड़ जाते हैं। चौधरी भजनलाल एक नाम नहीं एक युग थे। उनका काम गूंजता है। कभी काम का प्रचार नहीं किया लेकिन जनता ने सम्मान दिया। आज उसी महान नाम पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कि रेझा जी आपका वक्तव्य एक भूल नहीं आपकी सोट की दुर्बलता का प्रतीक है। इतिहास गवाह है कि आप सिर्फ शब्द नहीं बोलीं, अपनी वैचारिक दरिद्रता और अपरिवक्वता का प्रदर्शन किया है। जिन नाम को आप मिटाने की कोशिश कर रही हैं, उस नाम ने प्रदेश की तकदीर और तस्वीर लिखी है।'

 

यह भी पढ़ें: भजनलाल को 'बदमाश' बताया, अब बुरी फंसी BJP सांसद रेखा शर्मा

 

इससे पहले रेखा शर्मा ने पंचकुला में मेयर के चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि यहां पहले बदमाशी करके चुनाव जीता था। रेखा शर्मा ने बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के बारे में कहा कि श्यामलाल ने वह समय भी देखा है जब कांग्रेस की बदमाशी चलती थी। इसी का वीडियो सामने आने के बाद रेखा शर्मा को एक लीगल नोटिस भी भेजा गया था।

Related Topic:#BJP#haryana news

और पढ़ें