logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चाणक्य जिंदा होते तो आपकी योजना पर चौंक जाते', गृह मंत्री शाह से बोलीं प्रियंका

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में परिसीमन विधेयक 2026 पर अपनी चिंताएं वक्त कीं। उनका दावा है कि विधेयक के पास होने से देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

 Priyanka Gandhi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी। (Photo Credit: Sansad TV)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने गुरुवार को परिसीमन विधेयक पर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार असम की तरह पूरे देश में परिसीमन करना चाहती है, ताकि पार्टी की मजबूती का ढांचा तैयार किया जा सके। उनका आरोप है कि अगर परिसीमन विधेयक पारित हुआ तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। हालांकि इसी दौरान लोकसभा में प्रियंका गांधी का एक अलग अंदाज भी दिखा। 

 

उन्होंने मुस्कुराते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मजाकिया लहजे में तंज कसा। कांग्रेस सासंद ने कहा कि गृह मंत्री जी हंस रहे हैं। आगे कहती हैं कि पूरी योजना बना रखी है। चाणक्य अगर आज जिंदा होते तो वह भी चौंक जाते... आपकी राजनीतिक कुटिलता पे। प्रियंका गांधी आगे कहती हैं कि इन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) पूरी योजना बना रखी है। मेरी बातों से सहमत हैं।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वालों पर कांग्रेस का ऐक्शन, 5 MLA सस्पेंड

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नकार रही सरकार: प्रियंका

परिसीमन विधेयक पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 1971 में संसद में भारत के हर राज्य की भागेदारी तय की गई थी। इसमें परिवर्तन लाने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इस विधेयक के तहत यह सब बदलने जा रहा है। हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतने बड़े परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया बनी हुई है। मगर इनकी योजना यही है कि प्रक्रिया को नकारा जाएगा। जिस तरह से असम में मनचाहे तरीके से इन्होंने सीटों को काटा-पीटा। विपक्षी दलों के नेताओं की सीटों का विभाजन किया। अपनी राजनीतिक फायदे के लिए नई सीमाएं बनाईं। उसी तरह ये पूरे देश में करना चाहते हैं।

 

 

'लोकतंत्र पर खुला वार होने जा रहा'

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि इसका मतलब यह है कि परिसीमन आयोग में सरकार द्वारा चुने गए तीन लोग इस पूरे देश के प्रदेशों का वजूद, देश के लोकतंत्र में उनकी भागेदारी और उनका महत्व तय करेंगे। लोकतंत्र को खत्म करने की शुरुआत यह सरकार चुनाव आयोग, न्याय पालिका, मीडिया और अन्य संस्थानों पर अपना पूरा दबाव डालकर शुरू कर ही दिया था। मगर अब लोकतंत्र पर खुला वार होने जा रहा है। अगर यह विधेयक पारित होता है तो समझ लीजिए कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: अपने नेताओं को छोड़ दूसरे दलों से आए नेताओं को CM क्यों बना रही BJP? समझिए

 

प्रियंका गांधी का दावा है कि मौजूदा सरकार एक बार फिर देश की जनता की आंखों पर धूल झोंककर देश की अखंडता पर बहुत बड़ा हमला कर रही है। एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें तो दूसरी तरफ गुप्त रूप से ओबीसी वर्ग का हक छीना जा रहा है। कुछ प्रदेशों की ताकत को कम करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर अगले चुनाव के लिए अपनी पार्टी की मजबूती का ढांचा बनाया जा रहा है।

 

अपने इस वाक्य के बाद प्रियंका गांधी मुस्कुराती हैं और कहती हैं कि गृह मंत्री जी हंस रहे हैं। आगे कहती हैं कि पूरी योजना बना रखी है। चाणक्य अगर आज जिंदा होते तो वह भी चौंक जाते... आपकी राजनीतिक कुटिलता पे। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि इन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) पूरी योजना बना रखी है। मेरी बातों से सहमत हैं।

 

 


और पढ़ें