logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उद्धव ठाकरे को 'धोखा' देने वाले 6 सांसद कौन हैं? पूरा लेखा-जोखा जानिए

उद्धव ठाकरे के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों ने उनका साथ छोड़कर एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है। इस वजह से ठाकरे की पार्टी एक बार फिर से टूट गई है।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में एक बार फिर से टूट हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चले 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत ठाकरे के 9 में से 6 लोकसभा सांसद एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में शिवसेना (UBT) की बैठक में नौ में से छह सांसद नहीं पहुंचे। इसके बाद पार्टी ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

 

इस बीच महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (UBT) के बागी छह सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इन सभी को अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उधर, शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि गद्दारों को शिवसैनिकों से बचने की खातिर एयरफोर्स की सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी। धाराशिव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने वालों के चेहरों पर गोबर मलने और क्षेत्र में खुलकर नहीं घूमने देने की बात कही। शिवसेना का कहना है कि अगर इस्तीफा दिए बगैर पाला बदला तो संसदीय क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा और उनकी कार जला दी जाएगी। 

 

ऐसे में महाराष्ट्र से लेकर केंद्र तक सियासत हिलाने वाले उद्धव ठाकरे के वह छह सांसद कौन हैं। आइए जानते हैं...

 

यह भी पढ़ें: 'पार्टी तो टूटेगी', OP राजभर ने जिनका लिया नाम, सपा के उन सांसदों ने क्या कहा?

नागेश आष्टिकर 

नागेश आष्टीकर पुराने शिवसैनिक रहे हैं। वह मराठवाड़ा के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में हिंगोली सीट से शिवसेना (UBT) के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने शिवसेना के शिंदे गुट के उम्मीदवार बाबूराव कदम कोहलीकर को मात दी थी। नागेश 2014 में नांदेड़ जिले की हदगांव विधानसभा सीट से विधायक बने थे। हिंगोली लोकसभा सीट में हदगांव विधानसभा क्षेत्र आता है। वह नांदेड़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक भी हैं।

संजय देशमुख

संजय देशमुख ने अपनी राजनीति की शुरुआत ही शिवसेना से की थी। उस समय बाला ठाकरे के नेतृत्व में वह राजनीति किया करते थे। 2024 से उद्धव ठाकरे ने संजय देशमुख को यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और वह जीतकर सांसद बन गए। उन्होंने शिवसेना के शिंदे गुट की राजश्री पाटिल को हराया था। वह दिग्रस विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

 

संजय देशमुख 90 के दशक की शुरुआत से ही शिवसेना से जुड़े गए थे। इसके बाद उन्होंने 1999 और 2004 में दिग्रस से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा का चुनाव जीता। वह 2001 से 2004 तक महाराष्ट्र सरकार में खेल मंत्री भी रहे हैं। संजय देशमुख का नाम महाराष्ट्र के पुराने नेताओं में शुमार किया जाता है।

संजय जाधव 

संजय जाधव को उद्धव ठाकरे की शिवसेना लंबे समय से विश्वास करती आ रही है। ठाकरे ने उन्हें परभणी लोकसभा सीट से लगातार तीन बार से सांसद हैं। उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव लगातार जीते हैं। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के उपनेता भी रहे हैं। उन्हें पार्टी और उद्धव ठाकरे का वफादार नेता माना जाता था। शिवसेना में विभाजन के बाद से ही संजय जाधव, उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहे थे।

 

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय समाज पार्टी के महादेव जानकर को हराया था। इससे पहले संजय जाधव 2004 और 2009 में परभणी से विधायक रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: केशव, राजभर, निषाद..., किस 'OBC' चक्रव्यूह में फंस गए हैं अखिलेश यादव?

संजय दीना पाटिल

संजय दीना पाटिल मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना (UBT) के टिकट पर बीजेपी को चुनौती दी थी। इस चुनाव में संजय पाटिल ने बीजेपी के मिहिर कोटेचा को हराया। इससे पहले वह 2009 का लोकसभा चुनाव एनसीपी के टिकट पर लड़े थे और बीजेपी नेता किरीट सोमैया को हराया था।

 

इससे पहले वह 2004 में एनसीपी के टिकट पर भांडुप विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। वहीं, 2014 का लोकसभा चुनाव संजय पाटिल हार गए थे। इसके बाद वह शिवसेना में शामिल हो गए।

ओमप्रकाश राजे निंबालकर

ओमप्रकाश राजे निंबालकर उद्धव ठाकरे के सबसे करीबी सासंदों में से एक माने जाते हैं। पार्टी ने उनके उपर दो बार भरोसा करके सांसद बनाया। ओमप्रकाश धाराशिव, यानी उस्मानाबाद लोकसभा सीट से 2019 और 2024 में चुनाव जीतकर सांसद बने।

 

उनकी छवि जनप्रिय नेताओं की है क्योंकि वह लोगों से बहुत सी आसानी से मिलते हैं। वह उद्धव ठाकरे के वफादार और जनसंपर्क वाले नेता के रूप में भी जाना जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में निंबालकर ने बीजेपी की अर्चना पाटिल को बड़े अंतर से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राणा जगजीत सिंह पाटिल को हराया था।

भाऊसाहेब वाकचौरे

भाऊसाहेब वाकचौरे शिर्डी लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट के तत्कालीन सांसद सदाशिव लोखंडे को हराया था। इससे पहले वह 2009 में कांग्रेस-एनसीपी के उम्मीदवार के तौर पर शिर्डी लोकसभा सीट से रामदास आठवले को हराया था। अपने पहले ही चुनाव में रामदास आठवले जैसे बड़े नेता को हराने के बाद वह पूरे महाराष्ट्र में चर्चा में आ गए थे। 

 

भाऊसाहेब ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन उस चुनाव में उन्हें शिवसेना के सदाशिव लोखंडे ने हरा दिया था। हार के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। बाद में फिर से शिवसेना में वापस आ गए।


और पढ़ें