logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP IT सेल में अमित मालवीय की जगह लेने वाले दीपक म्हस्के कौन हैं?

BJP ने छत्तीसगढ़ के 58 वर्षीय नेता दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। वह अमित मालवीय की जगह लेंगे।

Who is Deepak Mhaskey replaces Amit Malviya from BJP social media coordinator

अमित मालवीय और दीपक म्हस्के, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के 58 वर्षीय नेता दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। वह लंबे समय से पार्टी की डिजिटल रणनीति संभाल रहे अमित मालवीय की जगह लेंगे। म्हस्के के पास राजनीति के साथ शिक्षा, खेती और IT से जुड़े काम का अनुभव है।

 

17 अगस्त को BJP ने नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान किया। इस टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं। 13 उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं भी हैं। इसी टीम में दीपक म्हस्के को भी जगह मिली है। उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बन गई BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम, 13 उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं

दीपक म्हस्के कौन हैं?

दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं। वह करीब 15 साल से BJP के IT और सोशल मीडिया से जुड़े काम संभाल रहे हैं। बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन में काम किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है जब BJP आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने डिजिटल प्रचार को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

 

राजनीति में सक्रिय होने से पहले म्हस्के केमिस्ट्री के प्रोफेसर के तौर पर काम कर चुके हैं। उनके पास केमिस्ट्री में M.Sc. की डिग्री है। उन्होंने सीमेंट टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की भी पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्हें कृषि, बागवानी और ऑर्गेनिक फार्मिंग का भी अनुभव है। दीपक म्हस्के इससे पहले BJP के छत्तीसगढ़ IT सेल के प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। वह पहली पीढ़ी के BJP नेता हैं और उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। आपको बता दें कि उनके भाई तेज प्रताप म्हस्के RSS से जुड़े हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 3 चुनाव, जीरो नंबर, BJP-कांग्रेस की लड़ाई में कहां है UKKD?

 

राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनने के बाद दीपक म्हस्के BJP के सोशल मीडिया विभाग की कमान संभालेंगे। पार्टी ने उनके साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद क्या बोले म्हस्के?

नियुक्ति के बाद म्हस्के ने कहा कि उनकी पूरी टीम BJP को चुनाव जिताने और जनता की सेवा करने के लिए पूरी मेहनत करेगी। उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता बिल्कुल साफ है। हमें चुनाव जीतना है ताकि जनता की सेवा कर सकें। इसके लिए हमारी पूरी टीम सोशल मीडिया के जरिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेगी।'

 

यह भी पढ़ें: 'पार्टी छोड़ रहा हूं, व्यक्ति और विचार नहीं', शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा

 

उन्होंने आगे कहा, 'आगे भी वैसे ही प्रोपेगेंडा सामने आते रहेंगे जैसे पहले आते रहे हैं। सच्चाई ज्यादा समय तक छिपी नहीं रह सकती। प्रोपेगेंडा से कुछ समय के लिए माहौल जरूर बन सकता है लेकिन अगर हम लगातार सही जवाब देते रहें तो लोगों की गलतफहमियां दूर होती हैं। BJP भी इसी दिशा में आगे बढ़ेगी।'

Related Topic:#BJP#Politics

और पढ़ें