कांग्रेस ने ओडिश के पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा है कि मोहम्मद मुकीम पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, इसलिए उन्हें पार्टी से बाहर किया जा रहा है। मुकीम ने कांग्रेस को मिल रही लगातार हार को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि पार्टी को मंथन की जरूरत है। नेतृत्व परिवर्तन पर संगठन को विचार करना चाहिए। मोहम्मद मुकीम ने मांग की थी कि प्रियंका गांधी को केंद्रीय नेतृत्व में जगह दी जाए और पार्टी में नए नेताओं को तरजीह दी जाए। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे गए खत में पार्टी में बड़े बदलावों की गुहार लगाई थी।
मोहम्मद मुकीम ने अपने पार्टी से निकाले जाने पर कहा, 'मुझे पता चला कि मुझे पार्टी से निकाल दिया गया है। मैंने सोच-समझकर सही कदम उठाया था। हम इतनी बड़ी पार्टी हैं, लेकिन हर राज्य में लोगों से जुड़ नहीं पा रहे हैं। हम चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। कांग्रेस छोटी होती जा रही है। इसलिए एक सच्चे कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मैंने सोचा कि हाई कमान हमसे मिल नहीं रही और हम उनसे बात नहीं कर पा रहे। तो मैंने सोनिया जी को एक पत्र लिखकर अपनी बात बताई। पार्टी में सुधार की जरूरत और सच्चाई पर मैंने सिर्फ सुझाव दिया था। बाद में यह मीडिया में आ गया और जब पूछा गया तो मैंने सच बताया। राहुल जी खुद कहते हैं 'डरो मत', मैंने पार्टी के हाई कमान को सच बताया, लेकिन मुझे निकाल दिया गया।'
यह भी पढ़ें: 'हार से भी नहीं सीखा', कांग्रेस की दिल्ली में 'वोट चोर गद्दी छोड़ रैली' पर BJP
मोहम्मद मुकीम:-
मैंने सोनिया गांधी को एक लेटर लिखा है जिसमें कहा है कि पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में उनकी सलाह और नए नेतृत्व की जरूरत है। AICC प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र उनके साथ नहीं है। हमें युवा नेताओं को आगे लाना चाहिए। मुझे पता है कि सोनिया जी और CWC के सदस्य इस पर जरूर चर्चा करेंगे नुआपड़ा उपचुनाव चिंताजनक थे।
क्यों पार्टी से निकाले गए मोहम्मद मुकीम?
मोहम्मद मुकीम ने सोनिया गांधी की एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे बुजुर्ग हो गए हैं, पार्टी का नेतृत्व उनकी जगह युवाओं को मौका दे। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गो को हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र 83 ज्यादा हो गई है और पार्टी को युवा नेताओं को आगे लाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बिहार से मिली सीख या खुद पर भरोसा? यूपी में कांग्रेस से दूर भाग रहे अखिलेश यादव
मुकीम ने लिखा था, 'कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही है। हाल के चुनावों में बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कश्मीर में बड़ी हार हुई है। पार्टी के अंदर गलत फैसले और नेतृत्व की वजह से कमजोरी आई है। उन्होंने राहुल गांधी से भी शिकायत की कि वे कार्यकर्ताओं से दूर हो गए हैं।'
राहुल गांधी पर क्या लिखा?
मोहम्मद मुकीम ने लिखा था कि जब वह जब विधायक थे, तब राहुल गांधी से मिलना चाहते थे। 3 साल कोशिश की लेकिन नहीं मिल पाए। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल नहीं रख पा रही है।
बुरी तरह घिर गई कंग्रेस
ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने मोहम्मद मुकीम की आलोचना की और कहा कि नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले बीजेपी में चले जाएं। बीजेपी ने भी इस मौके पर कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज कसा।
यह भी पढ़ें: 'ना हम आपको दोष दें, ना आप हमें...', ऐसा क्यों बोलने लगे राहुल गांधी?
कौन हैं मोहम्मद मुकीम?
मोहम्मद मुकीम इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। 2023 में उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में वापस ले लिया गया। 2022 में वह एक केस में दोषी ठहराए गए थे। साल 2024 में वह चुनाव नहीं लड़ सके। उनकी बेटी सोफिया फिरदौस अब उनकी सीट से विधायक हैं।