शरद पवार की पार्टी के विधायक रोहित पावर ने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि महायुति की एक बड़ी पार्टी अपने ही सहयोगियों पर नजर गड़ाए हुए हैं। उनका यह बयान उस दावे का बाद सामने आया, जिसमें कहा गया कि एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना ने ऑपरेशन टाइगर शुरू किया है, ताकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं को अपने पाले में किया जा सके।
परोक्ष रूप से रोहित पवार ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि अगले महीने के अंत तक सत्ता में मौजूद कोई बड़ी पार्टी महायुति के भीतर ही दलबदल की पटकथा लिख सकती है। उन्होंने छोटे सहयोगी दलों को सतर्क रहने की नसीहत दी।
अपने एक्स अकाउंट पर रोहित पवार ने लिखा, 'भले ही बीजेपी इस समय अपने सहयोगियों के प्रति अटूट मित्रता का संदेश देती नजर आ रही हो, लेकिन हालात कब बदल जाएं, कहा नहीं जा सकता और वही बदलाव सहयोगी दलों के बीच विश्वासघात की भावना को जन्म दे सकता है।’
यह भी पढ़ें: ट्रेन के कोच को मंदिर बना करने लगे आरती, वीडियो हुई वायरल, जानिए क्या हैं नियम
बता दें कि महाराष्ट्र की सत्ता में महायुति लगातार दूसरी बार सत्ता में है। इसमें सबसे पार्टी बड़ी बीजेपी है। इसके अलावा एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और सुनेत्रा पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा है कि शिवसेना ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली विपक्षी शिवसेना (उबाठा) के नेताओं को अपने पाले में करने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' शुरू किया है।
मामला प्रकाश में आने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को इन खबरों का खंडन किया और कहा कि ऐसी अफवाहों का मकसद सनसनी फैलाना है। रोहित पवार ने एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में कहा, 'हकीकत कुछ और ही है। विश्वसनीय जानकारी है कि अगले महीने के अंत तक सत्ता में मौजूद कोई बड़ी पार्टी अपने ही सहयोगियों को निशाना बना सकती है।”
यह भी पढ़ें: पश्चिम मेदिनीपुर: 15 में 13 TMC, ममता के गढ़ में बीजेपी कितनी मजबूत है?
रोहित पवार ने आगे लिखा, 'आज भले ही बीजेपी हम अपने दोस्तों को कभी नहीं छोड़ेंगे' का संदेश देती नजर आ रही हो, लेकिन कल उसके सहयोगियों को यह महसूस हो सकता है कि ‘आपने हमें धोखा दिया है’। इसलिए सहयोगियों के लिए सतर्क रहना ही समझदारी होगी, ताकि वे खुद निशाना न बन जाएं।'