सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री ट्रेन के डिब्बे में आरती कर रहे हैं। इस वीडियो ने तमाम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में ही एक मंदिर बनाया गया है। इसे फूलों से सजाया गया है और उसके सामने कई यात्री खड़ें हैं जो आरती कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि ट्रेन में इसकी अनुमति किसने दी।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोच के अंदर ही भगवान की फोटो सजाई गई है। कोच में एक अपर बर्थ को मंदिर की तरह रखा गया है और उसमें तस्वीरें रखी गई हैं। पूरी अपर बर्थ को फूलों से सजाया गया गै। सामने लोग आ रहे हैं और भगवान को प्रणाम करके भजन गा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विजय की फिल्म जन नायकन लीक पर बवाल, सेंसर बोर्ड को देनी पड़ गई सफाई
सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो ट्रेन में ही बैठे एक व्यक्ति ने शूट की है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि किस तरह से ट्रेन में शाम के सात बजे आरती का आयोजन किया गया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग इंडियन रेलवे को टैग करके सवाल कर रहे हैं कि क्या ट्रेन में यह सब करना सही है। इसके अलावा एक व्यक्ति ने लिखा, 'महिलाएं कुछ ज्यादा ही अंधविश्वासी होती है।' लोग सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह से सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के आयोजन करने की क्या जरूरत है। कुछ लोग रेलवे से इस वीडियो पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
क्या है सच्चाई?
यह वीडियो कब का है इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को बनाया है उसने बताया कि यह भारत गौरव ट्रेन है। आपको बता दें कि भारत गौरव ट्रेन धार्मिक यात्राओं के लिए बुक की जाती है और इस ट्रेन में आरती करने की अनुमति है। इन ट्रेनों में यात्रियों के सफर को यादगार बनाने के लिए सुबह-शाम विधिवत पूजा और आरती का भी आयोजन किया जाता है। भारत गौरव ट्रेन में आरती के साथ-साथ भजन-कीर्तन के साथ सफर करने का मौका मिलता है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि धार्मिक पर्यटकों का यात्रा अनुभव अच्छा हो सके।
यह भी पढ़ें: 'अभी न जाओ छोड़कर...', आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
क्या है भारत गौरव ट्रेन?
भारत गौरव ट्रेन इंडियन रेलवे की एक खास पहल है। इस स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के बाहरी डिब्बे पर भारतीय स्मारकों, मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदर पेंटिंग उकेरी गई है। इस ट्रेन में कई एडवांस फीचर से लैस स्मार्ट कोच हैं। यह ट्रेन रामायण सर्किट, ज्योतिर्लिंग यात्रा और दक्षिण दर्शन जैसे प्रसिद्ध पर्यटन सर्किट पर चलाई जा रही हैं। IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट कोई भी इस ट्रेन का टिकट बुक कर सकता है।