राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है। वह E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ गांधी स्मृति तक मार्च निकालकर वहां चुपचाप प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने वाले थे। तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट शेयर किए, जिनमें उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी दिख रहे हैं।
तहसीन पूनावाला का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने बिना किसी कागजात के उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। एक वीडियो में वह पुलिस अधिकारी से पूछते दिख रहे हैं कि बिना नोटिस के उन्हें कैसे रोक सकते हैं।
तहसीन पूनावाला ने दावा किया कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि ऊपर से आदेश आया है। उन्होंने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री
नितिन गडकरी
उनसे डर गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल से किन गाड़ियों में आ सकती है खराबी? नितिन गडकरी ने खुद बताया
तहसीन पूनावाला:-
नितिन गडकरी
एथेनॉल
से डर गए हैं। पूरी दिल्ली पुलिस महिलाओं समेत मुझे हाउस अरेस्ट करने आ गई है।
E20 पेट्रोल पर विवाद क्या है?
तहसीन पूनावाला ने E20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोला है। 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथेनॉल के मिश्रण से तैयार पेट्रोल पर लोग सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी पार्टियां और आम लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अनशन करने का एलान किया था, जिसके बाद अब पुलिस आ गई है।
तहसीन पूनावाला क्या चाहते हैं?
तहसीन पूनावाला की मांग है कि लोग अपनी मर्जी से 100 फीसदी पेट्रोल, E5 या E10 चुन सकें। नितिन गडकरी ने संसद में बताया कि E20 से कार की माइलेज 2 से 6 फीसदी तक कम हो सकती है, लेकिन इसमें तेज एक्सीलरेशन, बेहतर सवारी और 30 फीसदी कम कार्बन उत्सर्जन जैसे फायदे भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'सो रहे सांसदों को जगाएंगे', E20 पेट्रोल के खिलाफ संसद मार्च करेंगे ट्रांसपोर्टर
AAP ने भी घेरा
आम आदमी पार्टी (AAP), दिल्ली के ट्रांसपोर्ट यूनियन और कांग्रेस भी विरोध में उतरी है। AAP ने रविवार को टाउनहॉल रखा, जबकि 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान किया है।