logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जाति पूछकर, इंटरव्यू में फेल करते हैं,' राहुल गांधी ने झूठ बोला? DU ने बताया

दिल्ली विश्वविद्यालय ने राहुल गांधी ने अपील की है कि वह बयान देन पहले से सही तथ्यों को जान लें। उनकी जानकारियां भ्रामक हैं।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्याल प्रशासन पर जातिवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक जनसभा में दावा किया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय में जाति पूछकर लोगों को इंटरव्यू से बाहर किया जाता है। उनका कहना था कि इंटरव्यू इसलिए ही होता है, जिससे प्रशासन, छात्रों को जाति के आधार पर बाहर कर सके।

राहुल गांधी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर आयोजित 'संविधान सम्मेलन' में यह बातें कहीं थीं। अब उनके बयान पर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की तरफ जवाब सामने आया है। प्रशासन ने राहुल गांधी के आरोपों पर कहा है कि उन्हें बिना तथ्यों को जाने नहीं बोलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 'बहुत बड़ी समस्या आ रही है, यह राजनीतिक बयान नहीं...', राहुल गांधी ने दी चेतावनी

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया हूं। इंटरव्यू एक तरीका है छात्रों को बाहर करने का। वे पूछते हैं कि तुम्हारी जाति क्या है और फिर आप इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं। साक्षात्कारों के जरिए बच्चों को उनकी जाति के आधार पर फेल कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया बहुत सरल है। 

DU ने क्या कहा है?

राहुल गांधी के इन बयानों के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने निंदा की है। DU ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया है। DU का कहना है कि ज्यादातर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।

डीयू ने कहा कि इंटरव्यू,प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अगर राहुल गांधी का इशारा फैकल्टी भर्ती जैसी प्रक्रियाओं की ओर था तो बीते कई साल में सभी श्रेणियों में हजारों शिक्षकों की भर्ती की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: 'परनाना से पिताजी तक बड़े नेता थे लेकिन', राहुल गांधी पर क्या बोल गए अमित शाह?

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी का कहना है कि ऐसे बयान संस्थानों पर सवाल उठाते हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता को ऐसी बयानबाजी से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए थी। विश्वविद्यालय ने शिक्षा मंत्री से भी सवाल किया है।  

दिल्ली विश्वविद्यालय:-
दिल्ली विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर छात्रों को प्रवेश देता है। सामान्य प्रवेश प्रक्रिया में ज्यादातर ग्रेजुएशन और पीजी कार्यक्रमों के लिए इंटरव्यू अनिवार्य नहीं है। अगर विपक्ष के नेता नियुक्तियों का जिक्र कर रहे थे तो विश्वविद्यालय ने हाल के दिनों में सभी श्रेणियों में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति की है। हम ऐसी टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हैं। ऐसे बयान, विश्वविद्यालय में एक खराब माहौल ब। विपक्ष के नेता को ऐसा बयान देने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: 'बार-बार रोकते हैं...', सदन में भिड़े राहुल गांधी-रविशंकर, संसद में हंगामा

संघ पर राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'RSS के संगठनात्मक ढांचे में पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों का प्रतिनिधित्व नहीं है, जो संविधान के खिलाफ है।

राहुल गांधी जातिवाद को लेकर हुए हैं ज्यादा मुखर

राहुल गांधी, जाति को लेकर मुखरता से बोल रहे हैं। हाल के दिनों में वह बढ़े हुए आरक्षण पर जमकर जोर दे रहे हैं। राहुल गांधी का कहना है कि जिस वर्ग की जितनी हिस्सेदारी है, उसे उतना आरक्षण मिलना चाहिए। राहुल गांधी, संवैधानिक संस्थाओं में अगड़ी जातियों को तरजीह देने का आरोप एक अरसे से लगा रहे हैं।


और पढ़ें