logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक साल तक सोना न खरीदें', PM की अपील, क्या UP में BJP खो रही सोनार समाज का साथ?

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील की है। इंपोर्ट ड्यूटी भी केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है। अब सोनार समाज के लोग इन फैसलों से परेशान हैं।

Yogi modi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और रुपये को स्थिर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले स्वर्णकार समाज, बीजेपी से नाराज नजर आ रहा है। उनकी आजीविका पर संकट पैदा हो रहा है। यह फैसला, यूपी के सोनार समाज को रास नहीं आया है।

सरकार ने नए नियम के तहत सोने चांदी पर कुल 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है। सोने की खरीद पर 3 प्रतिशत जीएसटी का नियम पहले से लागू है। यूपी में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। स्वर्णकार समाज में इसको लेकर आक्रोश है। राज्य  में सोने चांदी की बिक्री में 40  प्रतिशत कत की गिरावट दर्ज की गई हैं। यूपी मेें दस ग्राम सोने की कीमत 1.62 लाख और एक किलो चांदी 2.95 लाख तक पहुंच गई है।

 

यह भी पढ़ें: यूपी के नए मंत्रियों को क्यों नहीं मिल रहे मंत्रालय? इनसाइड स्टोरी

यूपी में सुनार बनिया लगभग तीन प्रतिशत

यूपी में सोने चांदी का व्यापार सुनार समाज करता है। वैश्य समाज के लोग भी इस व्यापार से जुड़े हैं। गुप्ता, अग्रवाल सहित अन्य उपजातियों के लोग भी शामिल है। सुनार और बनिया की आबादी प्रदेश में तीन प्रतिशत है। 50 लाख से ज्यादा वोट बैंक, इस समाज का है। ऐसे में सुनार बनिया मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से छिटक गया तो पार्टी की राह मुश्किल हो सकती है। मुश्किल इसलिए क्योंकि बीजेपी, टीएमसी के कुल वोट से सिर्फ 32 लाख ज्यादा वोट पाई है, यहां इस वर्ग की आबादी ही 50 लाख है। 

शहरी वोटरों में बीजेपी की रहती है अच्छी पकड़

प्रदेश के सभी बडे़ शहरों में बीजेपी सरकार बनाने से पहले भी मजबूत रहती थी। सुनार और बनिया समाज शुरूआती दौर से बीजेपी के पक्ष में मतदान करता आ रहा है। बीजेपी दो बार से सत्ता में है, जिसमें सुनार और बनिया मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। व्यापार  में घाटा होने के बाद भी इस समाज के मतदाता बीजेपी के साथ आखिर कैसे खडे़ रहेंगे, यह देखने वाली बात होगी।

 

यह भी पढ़ें: CM योगी पर बयानबाजी या पुराने 'पाप', कैसे ढह गया 'बाहुबली' विजय मिश्रा का किला?

समाजवादी पार्टी ने चल दिया लुभाने का दांव

स्वर्णकार वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हुंकार भर दी है। पूरे प्रदेश से आए  स्वर्णकार  संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। अखिलेश ने कहा, 'प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर  स्वर्णकार बोर्ड गठित किया जाएगा। उन्होंने सोेने के कारोबार को बढ़ाने के जिए डिजाइन विश्वविघालय और गोमती रिवर फ्रंट पर संत नरहरि दास की प्रतिमा स्थापना करने की घोषणा की है। बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री भ्रमित हैं, लोगों के पास पैसा है ही नही तो अर्थव्यवस्था कैसे अच्छी होगी।' अब वह स्वर्णकार समाज को लुभाने का बड़ा दांव चल रहे हैं। 

Related Topic:

और पढ़ें