logo

मूड

ट्रेंडिंग:

12 अगस्त राशिफल: अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग से किन लोगों की बदलेगी किस्मत?

12 अगस्त का दिन बेहद खास है। इस दिन हिंदू पंचांग के मुताबिक अमावस्या है, जब व्यक्ति को अपनी मन की बात सुनने का मौका मिलेगा। आज के दिन आपके जीवन में क्या होगा, जानें।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बुधवार के दिन की ऊर्जा बेहद खास रहने वाली है। इस दिन एक तरफ अमावस्या की तिथि है, तो दूसरी तरफ आज के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। धार्मिक जानकारों के मुताबिक, इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा। आज का मूलांक 3 है, जो बृहस्पति ग्रह के प्रभाव को दर्शाता है और बुद्धि, ज्ञान तथा सकारात्मकता का प्रतीक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज मकर राशि में रहेगा, जिससे मकर राशि के लोगों के काम में अनुशासन देखने को मिलेगा। सूर्य और बुध का कर्क राशि में होना भावनाओं और निर्णय लेने की क्षमता के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

 

दिन की ऊर्जा संतुलित और फलदायी है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा की बरसात होगी, जिससे लोगों के जीवन में विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और काम में सफलता मिलती है। मूलांक 3 और बुधवार के योग से आज रचनात्मकता, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

 

यह भी पढ़ें: 12 अगस्त को लगेगा अमावस्या और सूर्य ग्रहण, इन नियमों को मानना है जरूरी

राशिफल

 

मेष राशि

 

ऑफिस में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अपने विचारों को खुलकर शेयर करें।

आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय निर्णय न लें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। बातचीत के दौरान संयम बरतें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।

आज क्या न करें: लेन-देन के मामलों में किसी पर भी अंधाधुंध भरोसा न करें।

 

मिथुन राशि

 

आज के दिन आपकी बुद्धि के बल से काम में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। किसी खास जगह घूमने की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

आज क्या न करें: किसी भी काम को कल पर टालने की भूल न करें।

 

यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि की व्रत कथा क्या है? सुनने से पूरी होती है मनोकामना

 

कर्क राशि

 

दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन काम का बोझ अधिक रह सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें।

 

सिंह राशि

 

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की सराहना होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल न आने दें।

 

कन्या राशि

 

नौकरी में बदलाव या पदोन्नति के संकेत हैं। व्यापारिक वर्ग को अच्छा मुनाफा हो सकता है। बजट बनाकर चलने से आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें, वरना विवाद हो सकता है।

आज क्या करें: गाय को हरी घास खिलाएं।

आज क्या न करें: किसी भी स्थिति में नकारात्मक सोच को हावी न होने दें।

 

यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि में व्रत हैं? थकान से ऐसे बचें, रहेंगे एनर्जी से भरपूर

 

तुला राशि

 

कला, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद स्थिति बनी रहेगी। साथी के साथ खरीदारी या डिनर का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

आज क्या न करें: किसी भी प्रकार के अनैतिक काम से दूर रहें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दफ्तर में गॉसिप से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। फिजूलखर्ची से बचें। लव लाइफ में गलतफहमी पैदा हो सकती है। आपस में बैठकर मामले को शांति से सुलझाने का प्रयास करें।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: गुस्से में आकर किसी को कड़वे शब्द न बोलें।

 

धनु राशि

 

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा, जिससे खुशियां बढ़ेंगी।

आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आज क्या न करें: किसी भी कागजी कार्रवाई में बिना पढ़े साइन न करें।

 

यह भी पढ़ें: 11 अगस्त राशिफल: शिवरात्रि में मेष से मीन तक तक किन पर बरसेगी शिव की कृपा?

 

मकर राशि

 

चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से कार्यशैली में निखार आएगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का सार्वजनिक रूप से बखान न करें।

 

कुंभ राशि

 

व्यापार में नए प्रयोगों से बचें, पुराने पैटर्न पर ही काम करें। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है। आय और व्यय का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लव लाइफ स्थिर रहेगी। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करें।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।

आज क्या न करें: जोखिम भरे निवेश में पैसा लगाने की गलती न करें।

 

मीन राशि

 

आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। दफ्तर में आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा और आपकी प्रशंसा होगी। लव पार्टनर का रोमांटिक मूड आपका दिन बना देगा।

आज क्या करें: मंदिर में चने की दाल और गुड़ का दान करें।

आज क्या न करें: हेल्थ को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें