logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सावन शिवरात्रि में व्रत हैं? थकान से ऐसे बचें, रहेंगे एनर्जी से भरपूर

इस साल 11 अगस्त को सावन महीने की शिवरात्रि का पर्व है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, जिससे कुछ लोगों को कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। तो यहां जानिए थकान और कमजोरी से बचने के उपाय।

food

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सनातन धर्म में सावन के महीने को बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन महीने में भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस वजह से लाखों भक्त सावन महीने में हर सोमवार को व्रत रखते हैं। साथ ही, सावन महीने की शिवरात्रि के दिन भी लाखों लोग व्रत रखते हैं। कई बार व्रत रखने से भक्तों को कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। इसी वजह से भक्तों को शिवरात्रि पर्व के दिन कुछ उपायों को अपनाना चाहिए, जिससे उन्हें कमजोरी महसूस न हो।

 

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, माता पार्वती ने सावन महीने में कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। सावन महीने की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है क्योंकि माना जाता है कि यह दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन है। इसी लिए लाखों सुहागन महिलाएं और कुंवारी महिलाएं शिवरात्रि के दिन व्रत रखती हैं। इसी तरह इस साल भी लाखों महिलाएं और पुरुष 11 अगस्त को शिवरात्रि का व्रत रखेंगे। अब सवाल उठता है कि व्रत वाले दिन भक्तों को किन उपायों को अपनाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: ईसाई धर्म में क्रॉस का क्या महत्व है? जानिए कैसे बना यह आस्था का प्रमुख प्रतीक

व्रत में अपनाएं ये उपाय

 

1. पानी पीते रहें- शिवरात्रि के दिन कमजोरी महसूस न हो, इसलिए भक्तों को निर्जला व्रत रखने से बचना होगा। इसके बजाय फलाहार व्रत रखना चाहिए। शिवरात्रि के दिन फलाहार व्रत रखने वाले लोगों को दिन में कई बार पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके अलावा भक्तों को नारियल पानी और नींबू पानी पीना चाहिए, जिससे दिनभर व्यक्ति तरोताजा महसूस करेगा।

 

2. फल खाएं- शिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले लोगों को पूजा करने के बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को नाश्ते में कोई भी फल खाना चाहिए। इसके अलावा दिन में दूध, दही, मखाना और काजू खाना चाहिए, जिससे व्यक्ति के शरीर को प्रोटीन मिल सके।

 

यह भी पढ़ें: काले धागे से लेकर कद्दू काटने तक, टोटके जिनका धर्मग्रंथों में नहीं मिलता जिक्र

 

3. ज्यादा चाय न पिएं- व्रत वाले दिन कई लोग फल खाने की बजाय पूरे दिन 3 से 4 बार चाय पीकर रह जाते हैं, जो कि हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। चाय पीने के कुछ देर बाद भले ही ताजगी महसूस होती है, लेकिन कुछ देर बाद फिर व्यक्ति को थकावट महसूस हो सकती है। इसके साथ ही लोगों को घी में तली हुई चिप्स नहीं खानी चाहिए। तली हुई चीजों को खाने से व्यक्ति को भारीपन महसूस होगा।

 

4. आराम करें- व्रत वाले दिन लोगों को जरूरत से ज्यादा काम और भागदौड़ करने से बचना चाहिए। ज्यादा काम करने से व्यक्ति को थकावट महसूस होगी। इसलिए भागदौड़ के बजाय भक्तों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

 

5. पारण में हल्का भोजन खाएं- इस साल 12 अगस्त के दिन लोग शिवरात्रि के व्रत का पारण करेंगे। इस दौरान व्यक्ति को तला-भुना खाना खाने के बजाय हल्का भोजन खाना चाहिए।

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें