आज के दौर में जहां एक तरफ भारत शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय समाज में आज भी लोक मान्यताओं के नाम पर टोटकों और अंधविश्वास में भरोसा किया जाता है, जिन्हें लोग धर्मशास्त्र से जोड़कर निभाते हैं। इसी वजह से कई लोग मानते हैं कि हाथ या पैर में काला धागा बांधने से बुरी नजर नहीं लगती है। इसी तरह कई लोग मानते हैं कि महिलाओं को कद्दू नहीं काटना चाहिए क्योंकि कद्दू पुरुष का प्रतीक है। इन्हीं टोटकों को लोग धर्म से जोड़कर अपनाते हैं, जबकि हकीकत में धर्मग्रंथों में इन टोटकों का कोई आधार नहीं है।
अंधविश्वास का अर्थ है उन चीजों पर विश्वास करना, जिनका न तो कोई तर्क हो और न ही वैज्ञानिक प्रमाण हो। इसी तरह की बातों को सत्य मानकर लोग भरोसा करने लगते हैं। इन टोटकों से सिर्फ लोगों की जिंदगी भ्रम में नहीं डूबती, बल्कि यह अंधविश्वास समाज के लिए एक अभिशाप के समान है। अब सवाल उठता है कि समाज में किस तरह के अंधविश्वास फैलते हैं, जिनका धर्मग्रंथों में कभी जिक्र नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: 9 अगस्त राशिफल, कामिका एकादशी पर इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा?
समाज में फैले टोटके
1. काला धागा- कई लोग मानते हैं कि हाथ और पैर में काला धागा बांधने से व्यक्ति बुरी नजर से बच सकता है। इसी वजह से आज के दौर में कई लोग अपने हाथ में काला धागा बांधते हैं, जबकि हिंदू धर्म के किसी भी ग्रंथ में काला धागा बांधने की सलाह नहीं दी गई है। हिंदू धर्म में कलावा को शुभ माना जाता है, हालांकि इसे लेकर भी किसी ग्रंथ में बुरी नजर से बचाने का दावा नहीं किया गया है।
2. महिलाओं को कद्दू न काटना- कई लोगों का मानना है कि कद्दू बड़े बेटे के समान होता है। इस वजह से महिलाओं को खुद से कद्दू नहीं काटना चाहिए। लोगों का मानना है कि महिलाओं के कद्दू काटने से महिला के बेटे को कट लग सकता है, जबकि हकीकत में पौराणिक ग्रंथों में ऐसी किसी मान्यता का जिक्र नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivaratri date: 10 या 11 अगस्त कब है? सही तारीख से लेकर मुहूर्त जानिए
3. दिया बुझना अपशगुन- भारतीय समाज में आज कई लोगों को लगता है कि पूजा के दौरान दिया बुझ गया तो अपशगुन है। इससे व्यक्ति के परिवार में विपत्ति आ सकती है, जबकि हकीकत में यह केवल अंधविश्वास है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार दिया जलाने से घर में सात्विक ऊर्जा फैलती है। तो पूजा के दौरान दिया बुझना केवल एक इत्तेफाक है। इसे भगवान का संकेत नहीं मानना चाहिए।
4. नींबू और हरी मिर्च लटकाना- कई लोग अपने घर के गेट पर, दुकान के गेट पर और गाड़ी पर नींबू-मिर्ची टांगते हैं। लोगों का मानना है कि नींबू-मिर्ची टांगने से बुरी नजर घर के अंदर नहीं आ पाती है। यह बात पूरी तरह भ्रामक है। इस टोटके को धर्म से जोड़कर लोग मानते हैं।
5. घर से निकलते समय दही-चीनी खाना- लोक मान्यता के अनुसार व्यक्ति को घर से निकलते समय दही-चीनी खाकर निकलना चाहिए, जिससे दिन शुभ रहेगा। जबकि हकीकत में इसका जुड़ाव आयुर्वेद से है। घर से निकलते वक्त दही इसलिए खाना चाहिए ताकि शरीर ठंडा रहे। चीनी जो ग्लूकोज देती है।