14 अगस्त राशिफल: कर्क राशि का बढ़ेगा आत्मविश्वास, सिंह वालों का बढ़ेगा उत्साह
आज लोगों को प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखना हेगा। साथ ही सिंह और कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद सुखद और पॉजिटिव रहने वाला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
शुक्रवार का यह दिन कई लोगों के जीवन में नई संभावनाएं और उत्साह लेकर आएगा। आज का दिन कर्क और सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहेगा, जहां एक तरफ कर्क राशि में बृहस्पति और सूर्य देव विराजमान रहेंगे, जिसके प्रभाव से इस राशि के लोग अपने जीवन के फैसले आसानी से ले पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ सिंह राशि में चंद्रमा रहेंगे, जिससे इस राशि के लोगों को नया उत्साह मिलेगा। आज सावन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज का मूलांक 5 है, जो बुध ग्रह का नंबर माना जाता है। बुध की यह ऊर्जा आपके व्यापार, बौद्धिक क्षमताओं और सफलता लेकर आएगी। आज के दिन की ऊर्जा नई शुरुआत करने और बिगड़े हुए रिश्तों को संवारने के लिए बेहद अच्छी है।
आज कई लोगों को करियर और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। चंद्रमा की स्थिति आपकी मानसिक शांति को प्रभावित करेगी, जबकि शुक्र का प्रभाव प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाएगा। आज के दिन कई लोगों को पुराने वित्तीय मामलों को सुलझाने की जरूरत है। ग्रहों की स्थिति 12 राशियों के लोगों को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने की सलाह देती है। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि की व्रत कथा क्या है? सुनने से पूरी होती है मनोकामना
राशिफल
मेष राशि
ऑफिस में सीनियर अधिकारियों को आपकी सोच पसंद आएगी, इसलिए वे अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
आज क्या न करें: गुस्से पर काबू रखें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव पार्टनर से मिला कोई सरप्राइज आपके दिन को खुशनुमा बना देगा।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय न लें।
मिथुन राशि
आज का मूलांक 5 है, जिससे आप पर बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ और करियर में प्रमोशन की पूरी संभावना है। लव लाइफ में बातचीत बनाए रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात प्रेम संबंध में बदल सकती है।
आज क्या करें: पक्षियों को हरा दाना डालें।
आज क्या न करें: ऑफिस में दूसरों की चुगली न करें।
यह भी पढ़ें: 12 अगस्त राशिफल: अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग से किन लोगों की बदलेगी किस्मत?
कर्क राशि
आज सूर्य देव और बृहस्पति आपकी राशि में रहेंगे। जिसके प्रभाव से आपका आत्मविश्वास, ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लव पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी को भी कर्ज देने से बचें।
सिंह राशि
आपकी लीडरशिप क्वालिटी की बदौलत प्रोजेक्ट सफल होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लव लाइफ में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों को आज कोई खास मिल सकता है।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल न आने दें।
कन्या राशि
दफ्तर में आपकी योजनाएं सटीक बैठेंगी। नौकरी में मनचाहा बदलाव या नए अवसर मिल सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी काम को कल पर टालने की भूल न करें।
यह भी पढ़ें: 12 अगस्त को लगेगा अमावस्या और सूर्य ग्रहण, इन नियमों को मानना है जरूरी
तुला राशि
कला, मीडिया और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। आज रिश्तों में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: काम के चक्कर में अपनी सेहत की अनदेखी न करें।
वृश्चिक राशि
ऑफिस में थोड़ी सावधानी बरतें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बजट बनाकर चलना आज बहुत जरूरी है। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। बेकार के संशय से बचें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: शेयर बाजार में जोखिम भरा निवेश न करें।
धनु राशि
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दफ्तर में अधिकारियों से सराहना मिलेगी और धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे।
आज क्या करें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: किसी भी काम में जल्दबाजी या लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: 13 अगस्त का राशिफल: बृहस्पति और राहु के संयोग से आपके के जीवन में आएगा बदलाव?
मकर राशि
आज आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी से कदम बढ़ाएं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे लेकिन फोन पर बातचीत हो पाएगी।
आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति से कड़वी बातें का प्रयोग न करें।
कुंभ राशि
नए आइडियाज पर काम करने का सही समय है। व्यापार विस्तार के योग हैं और अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के करीब आएंगे। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र या भोजन दान करें।
आज क्या न करें: अनजान लोगों पर तुरंत विश्वास न करें।
मीन राशि
विदेश या दूर की यात्रा से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज दिन आपके लव पार्टनर के साथ इमोशनल जुड़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




