logo

मूड

ट्रेंडिंग:

16 सोमवार का व्रत सिर्फ पति के लिए नहीं, हर मनोकामना पूरी करने के लिए भी है खास

सनातन धर्म में सोमवार के व्रत को बेहद खास माना जाता है। कई लड़कियां यह व्रत रखकर अच्छे पति की मनोकामना करती हैं जबकि इस व्रत के प्रभाव से अच्छे पति की मनोकामना ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

women

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के दौर में कई लड़कियां अच्छे पति की प्राप्ति के लिए 16 सोमवार का व्रत रखती हैं। सोमवार के व्रत में भगवान शिव की पूजा और आराधना की जाती है। यह व्रत लाखों लड़कियां अक्सर अच्छे वर की मनोकामना पूरी करने के लिए रखती हैं। इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि यह व्रत सिर्फ अच्छे पति की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। जबकि यह सिर्फ एक लोक मान्यता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन है। इस वजह से माना जाता है कि सोमवार के दिन शिव आराधना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि किस वजह से लोगों का मानना है कि अच्छे जीवनसाथी के लिए सोमवार का व्रत रखना चाहिए। आइए, इस सवाल का जवाब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में आरती और दर्शन का समय बदल, जान लें पूरा टाइम टेबल

क्यों रखा जाता है सोमवार का व्रत?

शिव पुराण के अनुसार, जो भक्त सोमवार को विधिवत ढंग से शिवजी की पूजा-पाठ और आराधना करता है, उसे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और उसकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। तो इस हिसाब से यह धारणा गलत है कि सिर्फ अच्छे पति की प्राप्ति के लिए सोलह सोमवार का व्रत रखा जाता है। इसके बजाय, 16 सोमवार का व्रत हर व्यक्ति रख सकता है।

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 16 सोमवार का व्रत रखा था। व्रत के प्रभाव से भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था। तब से लोगों के बीच यह धारणा बन गई कि अच्छे पति की प्राप्ति के लिए सोमवार का व्रत रखना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: सोमवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आज का राशिफल जानिए

सोमवार व्रत से हर मनोकामना होगी पूरी

सोमवार का व्रत रखने से व्यक्ति हर रोग और चुनौती को पार कर सकता है। साथ ही, भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि, व्यक्ति को अपने कर्म यानी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहना चाहिए, जिसके बाद उसे अपने कर्मों का फल मिलेगा।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

 

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें