logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राम मंदिर में आरती और दर्शन का समय बदल, जान लें पूरा टाइम टेबल

अयोध्या के राम मंदिर में 1 नवंबर से पूजा और आरती का समय बदल जाएगा। यहां जानिए मंदिर में पूजा का समय क्या रहेगा। इसके साथ ही जानिए कि मंदिर का गर्भगृह कब बंद रहेगा।

ram mandir

अयोध्या के राम मंदिर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर में पूजा और आरती का समय बदलने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि 1 नवंबर से मंदिर में विराजमान रामलला की पूजा, आरती और विश्राम के समय में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव शीतकालीन व्यवस्था के तहत किया गया है। नए नियम के मुताबिक, सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर रामलला की मंगला आरती होगी और रात 9 बजकर 30 मिनट पर शयन आरती होगी जबकि अभी मंदिर के कपाट सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर खुलते हैं और रात 10 बजकर 30 मिनट पर मंदिर बंद होता है।

 

राम मंदिर ट्रस्ट के सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से ही पूजा और आरती के समय में बदलाव किया गया है। जो लोग नवंबर महीने में अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने जाने वाले हैं, उन्हें पूजा और आरती का समय जान लेना चाहिए, ताकि वे भी आरती और पूजा में शामिल हो पाएं।

यह भी पढ़ें: सोमवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आज का राशिफल जानिए

राम मंदिर में अब कब होगी आरती?

नई व्यवस्था के अनुसार, सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे, जिसके बाद 4 बजकर 30 मिनट पर मंगला आरती होगी। श्रृंगार आरती सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होगी। सुबह 8 बजे से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक रामलला को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रामलला के विश्राम का समय रहेगा।

 

राम मंदिर में रात की शयन आरती 9 बजकर 30 मिनट पर होगी। अभी रात 10 बजे आरती की जाती है और रात 10 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। जबकि 1 नवंबर से रात 10 बजे ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। इस व्यवस्था को देखते हुए भक्तों को कोशिश करनी चाहिए कि वे दर्शन करने के लिए जल्दी पहुंचें, ताकि उन्हें दर्शन करने में परेशानी न हो।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ का व्रत रखती हैं तो पढ़ें यह कथा, वरना उपवास रह जाएगा अधूरा

राम मंदिर में दर्शन का समय

नई व्यवस्था के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक भगवान के विश्राम का समय रहेगा। इस दौरान केवल पुजारी ही गर्भगृह में प्रवेश कर पाएंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से भक्त दर्शन कर पाएंगे।

 

इसके बाद शाम को 4 बजे से लेकर 4 बजकर 10 मिनट तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद शाम 6 बजकर 45 मिनट तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। रात को 8 बजे से लेकर 8 बजकर 30 मिनट तक मंदिर बंद रहेगा। उसके बाद रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक मंदिर का गर्भगृह बंद रहेगा। इसके अलावा बाकी समय भक्त दर्शन कर पाएंगे।

Related Topic:#State News

और पढ़ें