logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 अक्टूबर का राशिफल: किन लोगों के लिए रहेगा शुभ, किन्हें मिलेगा भाग्य का साथ?

आज का दिन कई लोगों के लिए बेहद सुखदायक रहेगा। आज वे अपने परिवार के साथ वक्त गुजार पाएंगे। राशिफल से जानिए आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शुक्रवार का यह दिन कई लोगों के जीवन में आर्थिक लाभ के योग के साथ आया है। आज जहां एक तरफ मेष राशि के लोगों की कमाई बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ सिंह राशि के लोगों को रुपये निवेश में लाभ मिलेगा। इसके अलावा कर्क राशि के लोगों को दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। इस हिसाब से शुक्रवार का दिन ऊर्जावान है। पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 2 है, जो चंद्रमा के प्रभाव से संवेदनशीलता, मानसिक शांति और नए विचारों को दर्शाता है। ग्रहों की स्थिति पर नज़र डालें तो आज चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं। शुक्र और बुध की स्थिति की वजह से आज के दिन लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

 

शुक्रवार का दिन होने से धन, सौंदर्य और भौतिक सुखों की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। आज की ऊर्जा सकारात्मकता, सहयोग और समझदारी से निर्णय लेने की प्रेरणा देती है। व्यावसायिक मामलों में आज का दिन नई योजनाओं को आकार देने के लिए शुभ है, वहीं व्यक्तिगत जीवन में पुराने मतभेदों को मिटाकर रिश्ता मजबूत करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: माता-पिता और पूर्वजों का श्राद्ध तिथि के अनुसार क्यों होता है? जानिए इसका महत्व

राशिफल

मेष राशि

 

आज के दिन आपकी कमाई बढ़ेगी या धन कमाने के नए रास्ते सामने आएंगे, जिस वजह से आपका मन खुश रहेगा। इसके साथ ही आज अचानक कहीं से रुका हुआ धन वापस आ सकता है।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

 

वृषभ राशि

 

शुक्रवार का दिन आपके लिए धन लाभ के संकेत दे रहा है। संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

आज क्या न करें: नौकरी में सहयोगियों के साथ बहस करने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे आपका मानसिक आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर से अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें और हरे रंग का प्रयोग करें।

आज क्या न करें: एक साथ कई काम हाथ में लेकर खुद पर दबाव न बढ़ाएं।

 

यह भी पढ़ें: जैन धर्म के नवकार मंत्र में छिपा है सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बनने का राज, जानें रहस्य

 

कर्क राशि

 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं ।

आज क्या न करें: किसी भी नए बड़े निवेश में जोखिम उठाने से बचें।

 

सिंह राशि

 

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा हो सकता है। व्यापार में बड़ा फायदा मिलेगा यानी मुनाफा मिलेगा। लव पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक यात्रा या डिनर का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: सुबह सूर्य नमस्कार करें।

आज क्या न करें: दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

 

कन्या राशि

 

नौकरी में सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन कमाने के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पार्टनर का सहयोग आपके काम में संबल देगा।

आज क्या करें: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: लेन-देन के मामलों में लिखित कार्रवाई किए बिना भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: कार्तिक जितना ही पवित्र है कुआर महीना, इस दौरान किसकी आराधना करनी चाहिए?

 

तुला राशि

 

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।

आज क्या करें: मां लक्ष्मी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं ।

आज क्या न करें: किसी भी सामाजिक मुद्दे में पक्षपातपूर्ण रवैया न अपनाएं।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपको थोड़ी सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अचानक कोई धन खर्च सामने आ सकता है। लव पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें।

आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही न बरतें।

 

धनु राशि

 

बिजनेस में नई सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आज आपको परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

आज क्या करें: किसी धार्मिक स्थल पर जाकर सेवा करें।

आज क्या न करें: दस्तावेज या योजनाएं किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें।

 

यह भी पढ़ें: अक्टूबर महीने का राशिफल: किन लोगों की बढ़ेगी कमाई, आपको धन लाभ होगा या नहीं?

 

मकर राशि

 

आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात चल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल देगा। परिवार के साथ शाम को घूमने जा सकते हैं।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

कुंभ राशि

 

आप अपनी क्रिएटिविटी के बल पर अपने काम में नाम कमाएंगे। शेयर बाजार या निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा।

आज क्या करें: बहते पानी में थोड़ी-सी तिल प्रवाहित करें।

आज क्या न करें: जोखिम भरे या सट्टेबाजी जैसे कामों से पूरी तरह दूर रहें।

 

मीन राशि

 

आज नौकरी में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बजट का ध्यान रखें। परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

आज क्या न करें: घर के बड़ों की किसी बात को न टालें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें