logo

मूड

ट्रेंडिंग:

20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? नोट करें सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि के बाद सभी लोग दशहरा त्योहार का उत्सव मनाते हैं, लेकिन पर्व की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है। यहां जानें पर्व की सही तारीख से लेकर रावण दहन का सही मुहूर्त क्या है।

burning Ravana

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस साल अक्टूबर महीने में दशहरा का खास त्योहार मनाया जाएगा। लोगों के लिए दशहरा केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग सुबह-सुबह भगवान राम और माता सीता की पूजा करते हैं। उसके बाद शाम के समय रावण दहन की परंपरा निभाते हैं। धार्मिक जानकारों के अनुसार, लोगों को दशहरा त्योहार मनाने से पहले इसका महत्व समझना चाहिए। वरना त्योहार मनाने का कोई अर्थ नहीं है।

 

हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को दशहरा त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, तिथि के हिसाब से कई लोगों का मानना है कि दशहरा पर्व 21 अक्टूबर को मनाना चाहिए। आइए जानते हैं दशहरा की सही तारीख क्या है?

 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पांचवें दिन कैसे करें स्कंदमाता की पूजा? शुभ मुहूर्त और मंत्र जानें

दशहरा की तारीख

पंचांग के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से दशमी तिथि शुरू होगी। इसके बाद 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर दशमी तिथि समाप्त होगी। धार्मिक विधान के अनुसार, शाम के समय ही रावण दहन करना चाहिए। इस हिसाब से भक्तों को 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाना चाहिए।

रावण दहन का शुभ मुहूर्त

20 अक्टूबर को तीन शुभ मुहूर्त हैं। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 1:59 बजे से लेकर 2:45 बजे तक रहेगा। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने के लिए दोपहर का समय शुभ है। दोपहर 1:14 बजे से 3:30 बजे तक पूजा करना शुभ होगा। इसके बाद रावण दहन के लिए शाम 5 बजकर 47 मिनट का समय शुभ बताया गया है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा के दिन अबूझ मुहूर्त होता है, जो नया घर, गाड़ी और गहने खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें: 15 अक्टूबर का राशिफल: नवरात्रि के पांचवें दिन किन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा?

क्या है विजयदशमी का महत्व?

धार्मिक जानकारों का मानना है कि नवरात्रि के नौवें दिन भगवान राम ने मां दुर्गा की आराधना की थी, ताकि उन्हें रावण का वध करने की शक्ति मिले। मां दुर्गा के आशीर्वाद से विजयदशमी के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया। इस वजह से विजयदशमी के दिन रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, जिससे लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत की सीख मिलती है।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें