logo

ट्रेंडिंग:

अमरनाथ यात्रा: कब, कैसे और कहां कराएं रजिस्ट्रेशन? सब जानिए

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखाओं से सम्पर्क कर सकते हैं।

Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा; Photo Credit: ANI

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होने थे लेकिन छुट्टियों की वजह से इसकी शुरुआत 15 अप्रैल से की गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा के एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए देशभर के 4 बैकों की  533 शाखाओं को जिम्मेदारी मिली है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने ब्रान्च जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजाब नेशनल बैंक की 309 शाखाओं और जम्मू कश्मीर बैंक की 91 शाखाओं के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

श्राइन बोर्ड के मुताबिक यस बैंक की 34 शाखाओं और स्टेट बैंक आफ इंडिया की 99 शाखाओं से अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यात्रा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास आधार कार्ड और हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

 

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने बताया है कि इस साल यात्रा 39 दिनों तक चलेगी। इससे भक्तों को आसानी से पवित्र अमरनाथ गुफा का दर्शन करने को मिल जाएगा।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसके लिए अलग-अलग रंग की रजिस्ट्रेशन स्लिप जारी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: करणी माता मंदिर: जहां हैं 25000 से ज्यादा चूहे और की जाती है उनकी पूजा

कितने रुपये में होंगे रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको 150 रुपये देने होंगे। आप पहलगाम या बालटाल में से किसी भी रास्ते से यात्रा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड के जरिए होगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट भी जरूरी है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने उन अस्पतालों, क्लीनिकों और डॉक्टरों की लिस्ट जारी की है जहां से आप हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

 

जम्मू शहर में आप सरकारी अस्पताल गांधी नगर, सरकारी अस्पताल सरवाल, राजीव गांधी अस्पताल और सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल जगती में हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। वहीं, जम्मू जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक अखनूर, पीएनबी रिहाड़ी, जम्मू कश्मीर बैंक बख्शी नगर, जम्मू कश्मीर बैंक गांधी नगर, जम्मू कश्मीर बैंक रेजिडेंसी रोड में जाकर यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: उत्तर से दक्षिण तक ये हैं रामायण से जुड़े 10 प्रसिद्ध हनुमान मंदिर

जम्मू कश्मीर के 20 जिलों में बनाए गए रजिस्ट्रेशन सेंटर

जम्मू कश्मीर के सभी 20 जिलों में रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपका हेल्थ सर्टिफिकेट 8 अप्रैल या उसके बाद का होना चाहिए। आप अपना हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा कर बैंकों में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह प्रोसेस यात्रा के दौरान भी जारी रहेगा। 13 से 70 साल तक के लोग ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जम्मू और कश्मीर प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान रख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों के लिए रहने, खाने-पीने, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं।

श्रीनगर से अमरनाथ पहुंचने का रास्ता

मूल रूप से अमरनाथ यात्रा पर जाने  के लिए दो रास्ते तय किए गए हैं, पहला रास्ता पहलगाम से और दूसरा बालटाल से होकर जाता है। हालांकि, ये दोनों रास्ते वहां के सभी जाने-माने शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं लेकिन फिर भी बहुत से यात्री श्रीनगर से यात्रा शुरू करना पसंद करते हैं।

 

श्रीनगर से पहलगाम – श्रीनगर से पहलगाम के बीच बहुत सी शेयर्ड कैब्स चलती है। इन दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 88 किमी है। अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग 1ए और केपी रोड से होकर जाते हैं तो आपको लगभग 2 घंटे 18 मिनट लग जाएंगे।

 

श्रीनगर से बालटाल – श्रीनगर से बलताल के लिए डायरेक्ट टैक्सी मिलती है। इन दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 95.2 किमी है। अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग 1 से होकर जाते हैं तो बलताल पहुंचने में लगभग 3 घंटे 14 मिनट लगता है। 

Related Topic:#Jammu Kashmir News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap