आज के दौर में कई लोगों को लगता है कि व्यक्ति की मृत्यु इस जन्म के कर्मों की वजह से होती है। जबकि हिंदू धर्म ग्रंथ गरुड़ पुराण में इसके ठीक विपरीत बातें बताई गई हैं। गरुड़ पुराण के मुताबिक, व्यक्ति का जन्म और परिवार पहले से तय होता ही है। इसके साथ ही व्यक्ति की मृत्यु किस परिस्थिति में होगी, यह भी पहले से तय हो चुका होता है। गरुड़ पुराण ग्रंथ में लिखा है कि व्यक्ति के पिछले जन्म के कर्मों और पिछले जन्म में उसके मन में चल रहे विचारों के आधार पर अगले जन्म की कुछ चीजें तय की जाती हैं।
सनातन धर्म में गरुड़ पुराण बेहद अहम ग्रंथ माना जाता है। यह ग्रंथ हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक, पिछले जन्म के अच्छे कर्मों की वजह से व्यक्ति को अच्छा परिवार और दोस्त मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जीवन और मृत्यु के अलावा और कौन-सी चीजें पहले से तय होती हैं।
यह भी पढ़ें: सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन
मृत्यु के अलावा जन्म से पहले और क्या है तय?
गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति पिछले जन्म में कुछ लोगों, जैसे परिवार, दोस्त और लव पार्टनर के साथ गहरे संबंध बनाता है। इन रिश्तों के प्रति व्यक्ति के कुछ ऋण या ख्वाहिशें रह जाती हैं और कभी-कभी रिश्तों में बेवफाई भी होती है। ऐसे में अगले जन्म में वही रिश्ते व्यक्ति के जीवन में दोबारा आते हैं, जिन्हें कार्मिक संबंध कहा जाता है। अगर व्यक्ति ने पिछले जन्म में अपने प्रेम संबंधों में परेशानियां पैदा कीं या जाने-अनजाने धोखा दिया है, तो उसे अगले जन्म में रिश्तों की वजह से पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा, जो व्यक्ति पिछले जन्म में दूसरों को दुख देता है, उसे मृत्यु के बाद नर्क में पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद अगले जन्म में व्यक्ति को वही दुख और पीड़ा मिल सकती है। तो इसका मतलब साफ है कि जो व्यक्ति इस जन्म में दूसरों को दुख नहीं पहुंचाता और सत्य का साथ देता है, उसका अगला जन्म सुखद बीत सकता है।
यह भी पढ़ें: CM योगी ने अपनी मां को दिया कंधा, क्या संन्यासी ऐसा कर सकते हैं? नियम जानें
धोखा देने वाले का अगला जन्म
जो लोग अपने प्रेम संबंधों में धोखा देते हैं, उन्हें अगले जन्म में उसी प्रकार के धोखे की पीड़ा सहनी पड़ सकती है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति दोस्ती या प्रेम संबंधों में धोखा देते हैं, उन्हें अगले जन्म में दंड स्वरूप गिद्ध योनि में जन्म लेना पड़ता है।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।