आज के दौर में हर व्यक्ति की एक ही ख्वाहिश होती है कि उसके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी न हो। धन कमाने के लिए लोग दिन-रात एक करके मेहनत करते हैं ताकि उनके घर-परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। ईमानदारी से मेहनत करने के बावजूद भी कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी व्यक्ति पर धन-दौलत की बरसात तभी होती है जब मां लक्ष्मी उस व्यक्ति को आशीर्वाद दें। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए रावण भी हर रोज मंत्र जाप करते थे, जिस वजह से रावण को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ा।
रावण संहिता में बताया गया है कि रावण मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए मंत्रों का जाप करते थे। रावण संहिता ग्रंथ में धन-दौलत प्राप्त करने के कुछ सरल उपाय बताए गए हैं। इसके मुताबिक, अगर हर रोज कुछ खास प्रकार के मंत्रों का जाप किया जाए तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, जिससे भक्तों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
यह भी पढ़ें: 12 जून का राशिफल: तुला राशि वाले रहें सावधान, कन्या की होगी मौज
धन प्राप्ति के उपाय
रावण संहिता के मुताबिक, रावण हर दिन कई घंटों तक देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए मंत्रों का जाप करते थे। उसी प्रकार रावण धन-दौलत प्राप्त करने के लिए भी मंत्रों का जाप करते थे, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन योग का आशीर्वाद देती थीं। अब सवाल उठता है कि वह मंत्र क्या है?
धन प्राप्ति के मंत्र
रावण संहिता में कुछ मंत्र लिखे हैं, जिनका जाप करके भक्त अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। साथ ही मंत्रों के प्रभाव से भक्तों के जीवन में धन कमाने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। आइए जानते हैं धन प्राप्ति के तीन मंत्र।
'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः ध्वः ध्वः स्वाहा'
रावण संहिता के अनुसार, इस मंत्र में तीन चमत्कारी और शक्तिशाली ध्वनियां 'ह्रीं, श्रीं और क्लीं' शामिल हैं। धार्मिक जानकारों का मानना है कि अगर इस मंत्र का 21 दिन तक लगातार जाप किया जाए, तो न सिर्फ धन प्राप्ति की रुकावटें खत्म होती हैं बल्कि धन कमाने के नए रास्ते भी खुलते हैं।
यह भी पढ़ें: 11 जून का राशिफल: परमा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी या नहीं?
कमाई बढ़ाने वाले मंत्र
रावण संहिता में आमदनी बढ़ाने वाले मंत्रों का भी जिक्र किया गया है। इस ग्रंथ में बताया गया है कि जिन लोगों की कई सालों से आमदनी नहीं बढ़ी है, उन्हें एक खास मंत्र का जाप करना चाहिए। वह मंत्र इस प्रकार है।
'ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं, श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा'
इस मंत्र का लगातार 40 दिन तक जाप करने से व्यक्ति अपनी आमदनी बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें: 10 जून का राशिफल: सूर्य और बुध के संयोग से बदलेगी आपकी किस्मत?
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए मंत्र
रावण संहिता के मुताबिक, जब मां लक्ष्मी भक्तों से नाराज होती हैं तो उनके घर में धन का वास नहीं हो पाता। ऐसे में भक्तों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी, महासरस्वती मम गृहे आगच्छ-आगच्छ ह्रीं नमः'
इस मंत्र का जाप करने से भक्तों पर मां लक्ष्मी की नाराजगी दूर होती है।
नोट- इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ग्रंथों में वर्णित बातों पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।