logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नहाय-खाय से छठ महापर्व शुरू, देश में कैसा है माहौल? देखें तस्वीरें

13 नवंबर से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नहाय-खाय के मौके पर बीजेपी नेता नितिन नबीन समेत कई लोगों ने गंगा नदी में स्नान किया।

पटना में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। Photo Credit: PTI

पटना में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। आज के दिन देश के कई शहरों में नहाय-खाय मनाया जा रहा है। इसी मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पटना के गंगा नदी घाट पर स्नान करने गए। इनके अलावा गंगा घाट पर कई भक्त भी स्नान करने गए। इसके अलावा दिल्ली में यमुना नदी के किनारे भी कई व्रती भक्त स्नान करते नजर आए।

 

इस साल 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करके छठ व्रत रखने का संकल्प ले रहे हैं। आज के दिन व्रत रखने वाले लोग लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल खाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: एथलीट नीरज यादव ने की खुदकुशी, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

 

 नहाय-खाय पर क्या बोले नितिन?

नहाय-खाय के मौके पर नितिन नबीन गंगा के दीघा घाट पर स्नान करने गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से पर्व के महत्व को लेकर बात की। नितिन नबीन ने कहा, 'लोक आस्था का यह महापर्व हम सबको अलग ऊर्जा और ताकत देता है। मैं मानता हूं कि मेरे जीवन में इस पर्व का बहुत बड़ा महत्व है। लोक आस्था का यह पर्व बिहार की संस्कृति को पूरे देश और दुनिया तक पहुंचाता है।'

इसके बाद नितिन नबीन ने बताया कि वह बचपन से गंगा नदी के किनारे छठ पर्व देखते आए हैं। इसी पर्व को देखते हुए वह बड़े हुए हैं। इसी के साथ नितिन नबीन ने बताया कि उनके पिता इसी घाट पर आकर अर्घ्य देते थे।

 

यह भी पढ़ें: E20 के बाद E100 एथेनॉल को सरकार ने दी मंजूरी, कारों पर क्या पड़ेगा असर?

महिलाओं ने बयां की खुशी

पटना में गंगा नदी के किनारे एक महिला ने बताया कि उनके लिए यह पर्व बेहद खास है। उन्होंने कहा, 'छठ पूजा हमारे लिए सब कुछ है। यह मेरा छठा साल है, जब मैं छठ पूजा कर रही हूं। मेरे लिए यह एक अलग अनुभव है।'

दूसरी महिला ने कहा कि पर्व को लेकर पूरे परिवार में उत्साह है। गंगा किनारे छठ मनाने का अलग ही आनंद है। आज नहाय-खाय है। हम लोग आज गेहूं धोकर सुखाएंगे। हम लोग लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल खाएंगे।


और पढ़ें